{"_id":"6a1116870523937c84079070","slug":"controversial-statement-by-shutrana-aap-mla-kulwant-singh-bazigar-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुतराणा आप विधायक का विवादित बयान: कहा-कमरे बंद करके अपना काम करेंगे, बड़े अंतर से जीतेंगे; सियासी पारा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुतराणा आप विधायक का विवादित बयान: कहा-कमरे बंद करके अपना काम करेंगे, बड़े अंतर से जीतेंगे; सियासी पारा चढ़ा
Sat, 23 May 2026 08:23 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 23 May 2026 08:23 AM IST
सार
वायरल वीडियो में विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर कहते दिखाई दे रहे हैं कि सभी जानते हैं कि अगर भाजपा, कांग्रेस या अकाली दल का प्रधान बना तो कोई काम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी का प्रधान बनेगा तभी विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन
कुलवंत सिंह बाजीगर
- फोटो : X @mlakulwantsingh
विस्तार
शुतराणा हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नगर काउंसिल चुनावों के बीच सामने आए इस वीडियो ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। वीडियो में विधायक चुनावी बैठक को संबोधित करते हुए विरोधी दलों को चुनाव में पैसा खर्च न करने और घर बैठ जाने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। साथ ही वह कमरे बंद करके अपना काम करने और बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की बात भी कह रहे हैं।
वायरल वीडियो में विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर कहते दिखाई दे रहे हैं कि सभी जानते हैं कि अगर भाजपा, कांग्रेस या अकाली दल का प्रधान बना तो कोई काम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी का प्रधान बनेगा तभी विकास कार्य होंगे। इसी दौरान उन्होंने विरोधियों से कहा कि वे चुनाव में पैसा खराब न करें क्योंकि उन्हें जीत नहीं मिलनी।
वीडियो में विधायक आगे कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर थोड़ी बहुत कसर रह गई तो कमरे बंद करके निकाल लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कोई मारपीट नहीं होगी बल्कि केवल गेट बंद करके अपना काम करेंगे और बड़े अंतर से जीतेंगे। इस दौरान मंच पर मौजूद पार्टी के जिला इंचार्ज तेजिंदर मेहता भी विधायक की बात पर मुस्कुराते नजर आए।
विज्ञापन
वीडियो सामने आने के बाद विरोधी दलों ने विधायक के बयान को लोकतंत्र का हनन बताया है। कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यही मुख्यमंत्री भगवंत मान का बदलाव मॉडल है। विरोधी दलों ने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हैं।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस और भाजपा ने विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर के खिलाफ डीसी, एसएसपी पटियाला, डीजीपी पंजाब और चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।