{"_id":"7644cc0e6debac3a530deacbe83c6222","slug":"contract-nurses-rally-against-the-government-s-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांट्रैक्ट नर्सों ने सरकार के खिलाफ रैली की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांट्रैक्ट नर्सों ने सरकार के खिलाफ रैली की
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 16 Jan 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी राजिंदरा अस्पताल समेत मेडिकल कालेज, टीबी अस्पताल में काम कर रही कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ और मुलाजिमों का मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा है। कामकाज छोड़कर कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ व मुलाजिमों ने मेन ओपीडी से लेकर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के दफ्तर तक रोष मार्च निकाला।
इसके बाद मेन ओपीडी के बाहर रोष रैली की। इस मौके पर सरकार से बिना शर्त कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ व मुलाजिमों को रेगुलर करने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर 18 जनवरी को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ होने वाली बैठक में उनकी मांग नहीं मानी गईं, तो 19 जनवरी से कामकाज पूरी तरह से ठप किया जाएगा। इमरजेंसी सेवाएं भी बिलकुल ठप की जाएंगी।
रैली को संबोधित करते हुए प्रधान कर्मजीत कौर औलख और वरिष्ठ उपप्रधान सतिंदरपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने तीन साल बाद रेगुलर करने का भरोसा दिया था। छह साल बीतने के बाद भी सरकार कांट्रैक्ट नर्सों व मुलाजिमों को पक्का नहीं कर रही है।
विज्ञापन
संबंधित मंत्री और विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ रेगुलर करने संबंधी बैठक भी हो चुकी है, लेकिन वादों के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। इस मौके पर अमनदीप कौर संधू, राजेश कुमार, सुपिंदरपाल सिंह, हरजीत कौर, अमनदीप कौर गिल, गुरप्रीत कौर मौजूद रहे।