{"_id":"58cba9c94f1c1b2a5a32a37c","slug":"contract-labor-rash-rally-in-front-of-dc-office-demand-for-regularization-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन के होमटाउन में पंजाब भर के ठेका मुलाजिम गरजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन के होमटाउन में पंजाब भर के ठेका मुलाजिम गरजे
पटियाला
Updated Fri, 17 Mar 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में डीसी दफ्तर के आगे ठेका मुलाजिम मांगों को लेकर रोष रैली करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के विभिन्न विभागों के ठेका मुलाजिमों ने ठेका मुलाजिम संघर्ष मोरचा के बैनर तले रेगुलर करने की मांग को लेकर डीसी दफ्तर के सामने रैली की। रैली में ठेका मुलाजिमों के बच्चों व उनके परिवारों की महिलाओं ने भी बड़ी गिनती में हिस्सा लिया।
रैली को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं वरिंदर सिंह मोमी, रजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि लंबे समय से यह मुलाजिम विभिन्न विभागों में ठेके पर काम कर रहे हैं। ठेका मुलाजिमों के जोरदार आंदोलन के मद्देनजर पूर्व बादल सरकार ने विधानसभा का विशेष इजलास बुलाकर मुलाजिमों को रेगुलर करने के लिए कानून बनाया था। लेकिन उस कानून में सरकार की ओर से त्रुटियां व उलझने रखी गईं और इस कानून को लागू करने से लगातार टाल-मटोल किया गया। इस कारण ठेका मुलाजिमों में रोष है।
ठेका मुलाजिमों ने कहा कि कैप्टन की अगुवाई में बनी नई सरकार उनकी मांगों का निपटारा करे। मांग की कि ठेका मुलाजिमों को पूरी तनख्वाहें और पेंशनरी बेनीफिट देकर रेगुलर किया जाए। साथ ही पूर्व बादल सरकार की ओर से ठेका मुलाजिमों को रेगुलर करने के लिए बनाए कानून के दायरे से बाहर छोड़े मुलाजिमों को भी इसके दायरे में लाकर रेगुलर किया जाए।
विज्ञापन
रेगुलर करने समय लगाई जा रही योग्यता, उम्र और वित्तीय प्रबंधों की शर्तें हटाई जाएं। ठेका मुलाजिमों की छटनी बंद की जाए। छटनी किए मुलाजिमों को दोबारा बहाल किया जाए। इस मौके पर एसडीएम पूजा स्याल ने रैली स्थल पर पहुंच कर ठेका मुलाजिमों से ज्ञापन लिया। मुलाजिमों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।