फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Contract employee, demonstrated against the government, burnt effigies, Patiala

ठेका मुलाजिमों ने सरकार का पुतला फूंका

Wed, 12 Oct 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 12 Oct 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
Contract employee, demonstrated against the government, burnt effigies,  Patiala
पटियाला में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
दशहरे पर विभिन्न विभागों के ठेका मुलाजिमों ने रोष मार्च करके बस स्टैंड के पास चौक पर प्रदेश सरकार व विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों के पुतले फूंके।
विज्ञापन


जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग, वेटरिनरी विभाग के ठेका मुलाजिमों के साथ-साथ मनरेगा कर्मचारियों पर आधारित ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के मेंबर मंगलवार सुबह पहले नेहरू पार्क में इकट्ठा हुए। इसके बाद ठेका मुलाजिम रोष मार्च करते हुए बस स्टैंड के पास चौक में पहुंचे। यहां इन मुलाजिमों ने पंजाब सरकार, कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, पशुपालन मंत्री गुलजार सिंह रणीके, पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के पुतले फूंककर प्रदर्शन किया।

कर्मचारी नेताओं गुरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, जसदेव सिंह ने कहा कि जल सप्लाई, पंचायत विभाग, पशुपालन में लंबे समय से कर्मचारी ठेके पर और कंपनियों, सोसाइटियों के जरिए काम करते आ रहे हैं। प्रदेश सरकार व विभागों के मंत्री महकमे में शामिल करके पक्का करने संबंधी टाल-मटोल करते आ रहे हैं लेकिन अब तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया।
विज्ञापन


इससे तंग आकर उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर आने वाले दिनों में सारे वर्करों को विभागों में शामिल करके पक्का न किया गया तो गांव-गांव जाकर सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed