फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   congress may gave ticket to former minister lal singh from patiala city

कैप्टन को टक्कर देने की तैयारी: पटियाला में एक परिवार एक टिकट का नियम तोड़ सकती है कांग्रेस, पूर्व मंत्री पर लगेगा दांव

Mon, 24 Jan 2022 10:12 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 24 Jan 2022 10:12 PM IST
सार

पटियाला कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ माना जाता है। पिछले चार विधानसभा चुनाव कैप्टन पटियाला से जीत चुके हैं। ऐसे में कैप्टन को यहां से एक मजबूत उम्मीदवार माना जाता है। 

विज्ञापन
congress may gave ticket to former minister lal singh from patiala city
कैप्टन अमरिंदर सिंह के सामने लाल सिंह को मैदान में उतार सकती है कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह को घेरने के लिए कांग्रेस एक परिवार से एक टिकट देने के अपने नियम को तोड़ सकती है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि पटियाला शहरी सीट से कैप्टन के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन व पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह को मैदान में उतारा जा सकता है। लाल सिंह के बेटे राजिंदर सिंह को कांग्रेस पहले ही जिले के समाना विधानसभा हलके से टिकट दे चुकी है, जो इस हलके के मौजूदा विधायक भी हैं।

विज्ञापन

कैप्टन का गढ़ है पटियाला

पटियाला कैप्टन का गढ़ माना जाता है। पिछले चार विधानसभा चुनाव कैप्टन पटियाला से जीत चुके हैं। ऐसे में कैप्टन को यहां से एक मजबूत उम्मीदवार माना जाता है। हालांकि यह सभी चुनाव कैप्टन ने कांग्रेस की तरफ से लड़े व जीते। ऐसे में अब कांग्रेस भी पटियाला में अपनी स्थिति को कमजोर नहीं करना चाहती है। इसलिए कैप्टन को उन्हीं के घर में कड़ी टक्कर देने के लिए कांग्रेस अब उनके खिलाफ पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह को उतार सकती है। हालांकि लाल सिंह के बेटे राजिंदर सिंह को कांग्रेस पहले ही समाना हलके से टिकट दे चुकी है। ऐसे में पार्टी का एक परिवार को एक टिकट देने का नियम केवल एक केस में तोड़ने से बाकी नेताओं में नाराजगी भी हो सकती है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता बोले-जिसे मिलेगा टिकट, देंगे उसका साथ

वहीं इस बारे में लाल सिंह का कहना है कि वह पार्टी के एक सच्चे व वफादार सिपाही हैं और अगर उन्हें पटियाला से कैप्टन के खिलाफ टिकट दी जाती है, तो वह पूरा जोर लगाकर लड़ेंगे और कोशिश करेंगे कि यह सीट जीतकर पार्टी की झोली में डाली जाए। वहीं दूसरी तरफ जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला शहरी के प्रधान नरिंदर पाल लाली ने अमर उजाला से बात करते हुए माना कि लाल सिंह को टिकट दिए जाने की चर्चा जोर पकड़ गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंधी साफ हो जाएगा। साथ ही कहा कि जिस भी नेता को टिकट मिले, उनकी पूरी टीम शिद्दत के साथ उसे जितवाने के लिए काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed