फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Congress, the Dalit-wishers, Preneet Kaur, Patiala

कांग्रेस ने सदैव दलितों के हितों की रक्षा की : परनीत कौर

Sat, 30 Apr 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 30 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Congress, the Dalit-wishers, Preneet Kaur, Patiala
पटियाला में पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर को सम्मानित करते दलित वर्ग के नुमाइंदे। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही दलितों के हितों की रक्षा की है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने समाज के ओहदेदारों को यकीन दिलाया कि 2017 में कांग्रेस की सरकार बनने पर दलित वर्ग को मान व सम्मान दिया जाएगा और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए नए-नए प्रोग्राम बनाए जाएंगे। वह अपने आवास स्थान मोती महल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


इस मौके पर दलित सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीर श्रेष्ठ हैपी भील और दलित यूथ सुरक्षा के प्रधान संजय हंस ने परनीत से मिलकर उन्हें दलितों को पेश आ रही मुश्किलों से अवगत कराया। दलितों ने इस मौके पर अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन भी परनीत कौर को सौंपा। उन्होंने बताया कि अकाली-भाजपा सरकार में दलितों को बहुत मुश्किलें पेश आ रही हैं। दलित समाज के बच्चों को स्कूलों और कालेजों में किसी किस्म की फीस व एडिमशन फीसों में कोई माफी नहीं दी जा रही है। समाज में ठेकेदारी प्रथा का काफी चलन हो रहा है जिसका दलितों को काफी नुकसान हो रहा है। इस मौके पर संजीव शर्मा बिट्टू, सिकंदर मलिक, दर्शन कुमार टांक, परमजीत सिंह पंम, विशाल निका, अमित कुमार, दीपक कुमार, सागर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed