फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Congress had got a big responsibility in Punjab, but could not fulfill it - Badal will not get the government until Sidhu and Channi run together

पंजाब में कांग्रेस को मिली थी बड़ी जिम्मेदारी, लेकिन नहीं निभा सके-बादल जब तक सिद्धू व चन्नी मिलकर नहीं चलेंगे, सरकार को नहीं मि

Sun, 31 Oct 2021 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congress had got a big responsibility in Punjab, but could not fulfill it - Badal will not get the government until Sidhu and Channi run together
पटियाला। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौैंपी थी, लेकिन कांग्रेस के नेता इसे सही से निभा नहीं सके। आगे कहा कि जब तक पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी मिलकर नहीं चलेंगे, तब तक कांग्रेस सरकार को सफलता नहीं मिलेगी। वह रविवार को नाभा में अकाली दल के धुरी हल्का इंचार्ज एवं प्रीत ग्रुप आफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हरी सिंह के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

बादल ने आगे कहा कि उन्होंने कभी विपक्ष को बदनाम नहीं किया। हमेशा मुद्दों पर लड़ाई की है। वैसे भी निजी जंग किसी साथ नहीं लडनी चाहिए। इस मौके उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह संबंधी पूछे सवाल के जवाब में कहा कि अगर उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, तो उन्हें बगावत नहीं करनी चाहिए थी। बादल ने कहा कि उन्हें भी कई बार पद नहीं मिला, लेकिन वह पार्टी में ही बने रहे। कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ दी, जो बेहद निंदनीय है। बादल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने स्वर्ण मंदिर पर हमला किया और साल 1984 के दंगों को अंजाम दिया। कांग्रेस ने पंजाब का पानी भी गंवा दिया है। ऐसे में अब आने वाले विधानसभा चुनावों में लोगों को सोच-समझ कर अपनी वोटों का इस्तेमाल करना चाहिए। बादल ने इस मौके पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम बढने से हर खाने-पीने की चीज महंगी हो रही है। इसका किसानों पर भी भारी असर पड़ रहा है। किसानों के लिए खेती लागत बढ़ रही है, लेकिन उन्हें अपनी फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा है। जिससे किसान कर्जों के जाल में फंसते जा रहे हैं।
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह के नई पार्टी के गठन पर पूछे सवाल के जवाब में बादल ने कहा कि कैप्टन को आने वाले विधानसभा चुनावों में सफलता नहीं मिलेगी। इस मौके बादल ने केंद्र सरकार से खेती कानूनों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक साल से ज्यादा का समय किसानों को दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन में बैठे हो गया है। इस दौरान काफी गिनती किसानों की मौत हो गई। लखीमपुर खीरी में भी एक बड़ी घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed