{"_id":"5741dca74f1c1bb31569097f","slug":"congress-akali-dal-cm-punjab-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के सियासी नक्शे से मिट जाएगी कांग्रेस: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के सियासी नक्शे से मिट जाएगी कांग्रेस: सीएम
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 22 May 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के रखड़ा में कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा की माता के श्रद्धांजलि समागम को संबोधित करते सीएम प्रकाश सिंह बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पांच राज्यों के हाल ही में घोषित हुए चुनाव परिणामों ने यह ट्रेंड निर्धारित कर दिया है कि कांग्रेस धीरे-धीरे भारतीय राजनीति से साफ हो जाएगी। वह रविवार को कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा की माता जसवंत कौर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समागम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। बादल ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस की हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हार हुई है उससे पता लगता है कि लोग कांग्रेस की गरीब विरोधी नीतियों से छुटकारा पाना चाहते हैं। बादल ने कहा कि यह दीवार पर लिखी इबारत है कि कांग्रेस का 2017 में आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में भी यही हश्र होगा।
केंद्र की ओर से राज्य को वित्तीय पैकेज देने की संभावना के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने पहले ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, आईआईएम, बागवानी संस्थान, अमृतसर और लुधियाना के रूप में स्मार्ट शहरों जैसी कई प्रतिष्ठित परियोजनाओं को पंजाब के खाते में डाला है। अमृतसर को विरासती शहर का दर्जा देने के अलावा और जो कुछ भी मांगा गया है उससे कभी इंकार नहीं किया गया है। यहां तक कि केंद्र से मिलने वाले वित्तीय संसाधनों के हिस्से को भी 32 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे पंजाब बेहद लाभान्वित हुआ है।
गेहूं स्टॉक की कमी के मुद्दे पर सभी प्रकार की अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही तथ्यों और आंकड़ों के साथ भारत सरकार को संतुष्ट कर दिया है कि पंजाब, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की ओर से खाद्यान्न की खरीद होती है जो कि केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी है। यदि पंजाब इस मुद्दे पर गलत होता तो क्या भारत सरकार, वर्तमान सीजन में गेहूं की खरीद के लिए नकद ऋण सीमा को मंजूरी देती।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही विपक्षी दल केवल मीडिया में सुर्खियां बटोरने और मामले को राजनीतिक रंग देने के लिए इसे उछालने में लगी हैं। इससे पहले माता जसवंत कौर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार को ऊपर उठाने में उन्होंने एक सक्रिय भूमिका निभाई है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में कैबिनेट मंत्री स. सुरजीत सिंह रखड़ा, उनके दोनों भाई चरणजीत सिंह रखड़ा और दर्शन सिंह रखड़ा शामिल थे।