फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Compensation amount of Rs 1.24 crore distributed to 255 flood-affected farmers of Sanaur

Patiala News: सनौर के बाढ़ प्रभावित 255 किसानों को 1.24 करोड़ की मुआवजा राशि बांटी

Thu, 16 Oct 2025 08:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Compensation amount of Rs 1.24 crore distributed to 255 flood-affected farmers of Sanaur
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना ने वीरवार को सनौर विधानसभा क्षेत्र के 12 गांवों के 255 बाढ़ प्रभावित किसानों को 1.24 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि के चेक बांटे। उनके साथ सनौर नगर परिषद के अध्यक्ष प्रदीप जोशन, एसडीएम दूधनसाधां किरपालवीर सिंह और एसडीएम पटियाला हरजोत कौर मावी भी मौजूद थीं।

इस मौके पर हडाना ने कहा कि सरकार की इस पहल से न सिर्फ किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी बल्कि यह पहल सरकार की किसान हितैषी नीति को भी दिखाती है। चेयरमैन हडाना ने बताया कि टांगरी और मारकंडा नदियों के पानी से सनौर हलके के 31 गांवों में नुकसान हुआ है। इससे 5000 एकड़ से ज्यादा जमीन प्रभावित हुई है लेकिन आज करीब 700 एकड़ जमीन के नुकसान के मुआवजे की रकम के कागज किसानों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पटियाला सब-डिवीजन के गांव बडली और उल्टपुर और दूधनसाधां सब-डिवीजन के गांव ताजलपुर, औंजां, सादकपुर वीरन, बरकतपुर, रुकड़ी बुध सिंह, अकबरपुर मुरादमाजरा, बडला, मगर साहिब, बहादुरपुर नीमकगीरा और दुधन गुजरां के 251 लाभार्थियों को 1 करोड़ 24 लाख रुपये के मुआवजे की रकम के कागजात सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed