फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   College teachers of Patiala and Fatehgarh Sahib took out candle march

सातवां वेतन आयोग लागू करने की मांग, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब के कालेज अध्यापकों ने निकाला कैंडल मार्च

Sun, 10 Oct 2021 09:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
College teachers of Patiala and Fatehgarh Sahib took out candle march
पटियाला में मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कालेज अध्यापक। - फोटो : PATIALA
पंजाब और चंडीगढ़ कालेज टीचर्स यूनियन के आह्वान पर पटियाला और फतेहगढ़ साहिब के कालेज अध्यापकों ने रविवार को मांगों के लिए शहर में कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च फव्वारा चौक से शुरू होकर पटियाला-सुनाम रोड पर समाप्त हुआ। इसमें माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहिब, मोदी कालेज पटियाला, खालसा कालेज पटियाला, पब्लिक कालेज समाना और अन्य कालेजों के अध्यापकों ने शिरकत कर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर जत्थेबंदी के जिला प्रधान डा. बिक्रमजीत सिंह संधू ने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा का पतन करने पर तुली है। सरकार ने नए वेतन स्केलों को यूजीसी पे स्केलों से डि लिंक कर दिया है। इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। साथ ही मांग की कि अध्यापकों के लिए सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाए। उन्होंने पंजाब सरकार के अध्यापक विरोधी रवैये की निंदा कते हुए उच्च शिक्षा को बचाने के लिए अध्यापकों की जायज मांगों को मानने की अपील की। मोदी कालेज की अध्यापक यूनियन के प्रधान प्रोफेसर वेद प्रकाश ने कांग्रेस के आपसी क्लेश पर व्यंग्य करते हुए उच्च शिक्षा के पतन को रोकने के लिए अध्यापक मांगें मानने की अपील की। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed