{"_id":"693676f81f4542fadc0f7ae9","slug":"cold-in-punjab-adampur-coldest-at-2-6-degree-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में ठंड: 2.6 डिग्री के साथ आदमपुर सबसे ठंडा, पहाड़ों पर बरसात का अलर्ट; शुरू होगा कोहरे का दाैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में ठंड: 2.6 डिग्री के साथ आदमपुर सबसे ठंडा, पहाड़ों पर बरसात का अलर्ट; शुरू होगा कोहरे का दाैर
Mon, 08 Dec 2025 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:32 PM IST
सार
मौसम विभाग ने आने वाले सात दिनों के दौरान पंजाब में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई है जबकि पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
पंजाब में ठंडक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में ठंड का दाैर शुरू हो गया है। रविवार को 2.6 डिग्री के साथ आदमपुर सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आने वाले सात दिनों के दौरान पंजाब में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई है जबकि पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने 7 और 8 दिसंबर को राज्य के ऊंचे और मध्य पर्वतीय इलाकों विशेषकर चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ ही पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में कुछ जगहों पर कोहरा पड़ सकता है। शनिवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। सबसे अधिक 27.6 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।