फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Class IV Government Employees Union, demonstrated against the government, Patiala

मुलाजिमों ने जलाई सरकार के झूठे वादों की गठरी

Wed, 07 Sep 2016 03:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 07 Sep 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
Class IV Government Employees Union, demonstrated against the government, Patiala
पटियाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों के दर्जा चार मुलाजिमों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर बादल सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

यूनियन ने सरकार पर आरोप लगाते हुए उनके द्वारा किए झूठे वादों की गठरी यात्रा निकाली। यह यात्रा अनाज मंडी से शुरू होकर सरकारी प्रेस दुखनिवारण साहिब चौक पहुंची। यहां मुलाजिमों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद गठरी यात्रा जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स तक निकाली गई।  
विज्ञापन


इस दौरान काले चोगे डाले मुलाजिमों ने झूठे वादों की गठरी को आग भी लगाई और अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन सीएम व मुख्य सचिव के नाम पर डीसी को दिया। यूनियन ने एलान किया कि बुधवार को नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया जाएगा। वीरवार को प्रदेश स्तरीय रैली मोहाली करके चंडीगढ़ विधानसभा की तरफ रोष मार्च किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन के प्रदेश प्रधान दर्शन सिंह लुबाना ने कहा कि मुलाजिम नौ सालों से मांगों को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं। सीएम ने पांच दिसंबर 2015 को बैठक करके मुलाजिमों की मानी मांगों को अब तक लागू नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों में ठेकेदारों ने पूरी लूट मचा रखी है। लेबर कमिश्नर के मिनीमम वेज के नियम 1970 और 1980 लागू नहीं किए जा रहे हैं।

यही नहीं बादल सरकार ने अपने राज में 18 मुलाजिम विरोधी पत्र जारी करके मिल रही सुविधाएं वापस ले ली हैं। इसमें पुरानी पेंशन और एक्स ग्रेशिया देना शामिल है। 2014 और 2015 का 23 महीने का डीए का बकाया, नई नियुक्ति व केवल 4900 रुपये तनख्वाह का पे बैंड तीन साल के लिए देना शामिल है।


अब अपने ताजा फैसले में दो सालों की बढ़ोतरी लेने वाले अधिकारी व कर्मचारी की पेंशन ग्रेच्युटी में दो सालों का महंगाई भत्ता वापस लेना भी शामिल है। इसी तरह से पेंशन भोगी कर्मचारियों को 9 सालों में कोई भी सुविधा नहीं दी गई। दिहाड़ीदार ठेका आधारित काम कर रहे कर्मचारी और पार्ट टाइम कर्मचारियों को रेगुलर भी नहीं किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed