{"_id":"02591fa8579f7154a529a5a6494d357e","slug":"chain-snatcher-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को शिकार बनाने वाले चार स्नैचर काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को शिकार बनाने वाले चार स्नैचर काबू
अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 25 Nov 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पटियाला और संगरूर जिलों में स्नैचिंग की करीब 50 वारदातों को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे लाखों की कीमत के गहने भी बरामद किए गए हैं।
आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। यह आरोपी रास्ते में जा रही महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे।
एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने सोमवार को बाद दोपहर पुलिस लाइन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि सीआईए स्टाफ और थाना सिविल लाइन की पुलिस ने स्नैचिंग करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य मामले में थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार करके लूटपाट के कई मामले हल किए हैं। एसएसपी ने बैंक कालोनी की रहने वाली रूपाली बांसल की ओर से बहादुरी दिखाते हुए स्नैचर पति-पत्नी को पुलिस के हवाले कराने में की मदद के लिए उन्हें प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया।
एसएसपी ने बताया कि 23 नवंबर को बैंक कालोनी की रहने वाली रूपाली बांसल शाम के समय अपने एक्टिवा पर बाजार से घर जा रही थी।
उसके पीछे आ रहे मोटरसाइकिल सवार एक महिला व पुरुष ने मोटरसाइकिल को एक्टिवा के बराबर लाकर कोई हथियारनुमा चीज दिखाकर रूपाली के गले में डाली सोने की चेन झपट ली और जैसे ही वह दोनों फरार होने लगे तो रूपाली बांसल ने एक्टिवा से गिरने के बावजूद शोर मचाया।
विज्ञापन
इसे सुनकर पुलिस पार्टी आ गई और उन्होंने दोनों आरोपी पति-पत्नी प्रभु दंड और उसकी पत्नी अडीना दंड निवासी रणजीत नगर सरहंद रोड को पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी पति-पत्नी ने बताया कि वह दोनों पिछले काफी समय से स्नैचिंग की वारदातें करते आ रहे हैं। आमतौर पर वह लोग स्कूटर पर अकेली जा रही महिलाओं को अपना निशाना बनाकर उनके गले में डाली सोने की चेन व अन्य कीमती सामान बगैरा छीन लेते थे।
दोनों के खिलाफ पहले भी थाना त्रिपड़ी के एरिया में लूटपाट व स्नेचिंग के दो केस दर्ज हैं। आरोपियों से करीब 70 हजार की कीमत के गहने भी बरामद किए गए हैं।
एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा थाना त्रिपड़ी पुलिस पार्टी ओवरसीज बैंक के नजदीक त्रिपड़ी चेकिंग के संबंध में मौजूद थी।
इसी दौरान शिव मंदिर की तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवानों बंटी मल्होत्रा निवासी दशमेश नगर सुनाम और गुरप्रीत सिंह निवासी कुलदीप नगर नीलपुर थाना सिटी राजपुरा को शक के आधार पर रोका गया, तो इनके पास से 6020 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।
केस दर्ज करने के आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह दोनों नशों के आदि हैं और इनके लिए पिछले करीब छह-सात महीनों से स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
इन्होंने पटियाला व संगरूर जिलों में करीब 45 वारदातें की हैं।। आरोपियों के पास से स्नैच किए गए करीब दो लाख की कीमत के गहने, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।