{"_id":"57408bf64f1c1b427cac7a81","slug":"cbse-class-xii-results-guru-nanak-foundation-school-students-first-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु नानक फाउंडेशन स्कूल की छात्राएं रहीं पटियाला में अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु नानक फाउंडेशन स्कूल की छात्राएं रहीं पटियाला में अव्वल
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 21 May 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के बुड्ढा दल स्कूल के बारहवीं सीबीएसई के नतीजों में सफल रही छात्राएं ढोल की थाप पर डांस करती हुईं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु नानक फाउंडेशन पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई बारहवीं के नतीजों में सफलता के झंडे गाड़ते हुए मेडिकल व नान मेडिकल दोनों ही ग्रुपों में पटियाला में टाप किया, जबकि कामर्स ग्रुप में बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल ने पटियाला में पहला स्थान हासिल किया। वहीं बाकी के ज्यादातर स्कूलों का नतीजा भी बेहद शानदार रहा है। इस मौके पर स्कूलों में जश्न का माहौल देखा गया। ढोल की थाप पर स्टूडेंट्स ने जमकर डांस किया। मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।
सीबीएसई बारहवीं के नतीजों में सूलर रोड स्थित गुरू नानक फाउंडेशन पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रिंसिपल रेणु हंसपाल ने बताया कि स्कूल के 194 स्टूडेंट्स की सीबीएसई बारहवीं की परीक्षाओं में बैठे थे, जिनमें से 20 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक, जबकि 40 स्टूडेंट्स ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लिए हैं।
स्कूल की छात्रा आकृति श्रीवास्तवा ने मेडिकल स्ट्रीम में 94.6 प्रतिशत अंक लेकर पटियाला में टाप किया है, परनीत कौर ने नान मेडिकल ग्रुप में 96 प्रतिशत अंक लेकर पटियाला में पहला स्थान हासिल किया है। मेडिकल में इसी स्कूल की सिमरनप्रीत कौर ने 94 प्रतिशत, जैसमीन ने 91 प्रतिशत लेकर स्कूल में क्रमवार दूसरा व तीसरा स्थान, जबकि जगजोत सिंह ने 92.2 और जसलीन कौर ने 88.8 फीसदी अंक लेकर नान मेडिकल में स्कूल में क्रमवार दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं कामर्स ग्रुप में स्कूल की जसप्रीत कौर ने 96.4 प्रतिशत, आर्ट्स में सिरजन संधू ने 93.2 प्रतिशत अंक लेकर टाप किया।
विज्ञापन
स्थानीय बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई बारहवीं क्लास का नतीजा शानदार रहा है। कुल 414 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में बैठे, जिनमें से 67 ने 90 प्रतिशत व इससेे अधिक और 175 ने 80 प्रतिशत व इससे अधिक अंक हासिल किए हैं। प्रिंसिपल डा. अमृत औझला ने कहा कि स्कूल की छात्रा अकशदीप कौर ढिल्लों कामर्स स्ट्रीम में 96.8 फीसदी अंक लेकर पटियाला में टाप रही है। आर्ट्स में अपूर्वा ने 95.8 प्रतिशत लेकर, नान मेडिकल में रक्षय ने 95.6, मेडिकल में स्वाति उपाध्याय मनीत कौर ने 92.4 प्रतिशत अंक लेकर टाप किया।
डीएवी पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने बताया कि कुल 165 बच्चे इस परीक्षा में बैठे, जिनमें से 25 ने 90 प्रतिशत व इससे अधिक हासिल किए हैं। कामर्स में ईशा ने 96 प्रतिशत लेकर पहला, रिचा ने 95.2 प्रतिशत लेकर दूसरा, नान मेडिकल में सिद्धार्थ ने 95.8 प्रतिशत लेकर पहला, लिवांशा ने 95.6 फीसदी लेकर दूसरा, मेडिकल में इकशिता गोयल ने 91.6 प्रतिशत लेकर पहला स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल प्रभाकर ने सफलता हासिल करने वाले सभी बच्चों को बधाई दी है।
स्कालर फील्ड पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने बाजी मारते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। मेडिकल ग्रुप में स्कूल की जपनीत कौर ने 94 प्रतिशत लेकर टाप, नान मेडिकल में रोहन सिंह ने 93.4 प्रतिशक अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान, इसी तरह से कामर्स में हरमनजीत कौर ने 92.2 प्रतिशत लेकर पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल चेयरमैन प्रोफेसर एसएस चड्डा ने सभी सफलता हासिल करने वाले बच्चों के साथ केक काट कर जश्न मनाया।