{"_id":"631a23e924babc3c3c08db18","slug":"case-registered-against-businessman-for-cheating-of-1-76-crores-patiala-news-pkl4617987106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी पर १.७६ करोड़ की ठगी के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी पर १.७६ करोड़ की ठगी के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। थाना घन्नौर पुलिस ने हरियाणा में फरीदाबाद के एक कारोबारी के खिलाफ 1.76 करोड़ की ठगी के आरोप में केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
करतार सिंह निवासी दौलतपुरी जालंधर ने पुलिस के पास शिकायत की थी कि उसकी गांव बघौरा में बियर फैक्टरी है। उन्होंने आरोपी चिरंजीवी मारासिनी प्रोपराइटर मैसर्ज सुपरीन वाइन ट्रेड फरीदाबाद हरियाणा को 2019 से लेकर नवंबर 2020 तक तीन करोड़ 55 लाख 96 हजार 536 रुपये की शराब के स्टाक की सप्लाई की थी। आरोपी ने केवल दो करोड़ 68 लाख 28 हजार 35 रुपये का ही भुगतान किया था। आरोपी ने 95,48,146 रुपये बिलिंग के, 7,79,646 रुपये टीडीएस के और 80,76,902 रुपये का वैट सरकार पास जमा नहीं कराया और 1 करोड़ 76 लाख 25 हजार 48 रुपये का कंपनी के साथ धोखा किया है।