फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Case registered after getting suicide note

लेनदेन को लेकर दुकान मालिक ने निगला था जहर, मौत

Thu, 24 Mar 2022 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Case registered after getting suicide note
पटियाला। थाना सदर के पास बनी कबाड़ी मार्केट में बेची गई एक दुकान के लेनदेन को लेकर परेशान किए जाने के कारण दुकान मालिक ने धार्मिक स्थान की पार्किंग में जाकर जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कारोबारी ने जहरीली वस्तु निगली थी, जिसे अस्पताल लेकर जाने पर डाक्टरों ने मृत बताया। मृतक की पहचान 44 वर्षीय जसविंदर सिंह निवासी समानिया गेट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वीरवार को थाना अनाज मंडी पुलिस ने जसविंदर सिंह से मिले सुसाइड नोट के आधार पर कबाड़ी मार्केट के दुकानदार महिंदरपाल सिंह उर्फ डिंपल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। उसके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है। मृतक जसविंदरपाल के छोटे भाई मनप्रीत सिंह ने बताया कि उनके भाई ने मार्केट की एक दुकान को आरोपी से करीब 9 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था।
विज्ञापन

सौदे के बाद आरोपियों ने बयाने के रूप में पैसा दिया लेकिन रजिस्ट्री नहीं करवाई थी। जमीन की कीमत महंगी होने पर आरोपी रजिस्ट्री का खर्चा जसविंदर सिंह से मांगने लगे थे, यही नहीं ऐसा न करने पर बयाने की दोगुनी रकम लौटाने का दबाव बनाने लगे थे। इन सबकों को लेकर उसे जलील किया जाने लगा था, जिस वजह से वह बुधवार सुबह बिना बताए चला गया था। दिन भर उसने फोन काल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद दोपहर पता चला कि उसने धार्मिक स्थान की पार्किंग में जहरीली वस्तु निगल ली है, जहां मौजूद से किसी श्रद्धालु ने उसे नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया। इस अस्पताल के प्रबंधकों ने हालत गंभीर होने पर रैफर कर बड़े प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया दिया, जहां बुधवार शाम को उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अनाज मंडी थाना पुलिस ने उनकी जेब से एफीडेविट के रूप में लिखा गया सुसाइड नोट बरामद किया। जांच अधिकारी एसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि इसके आधार पर आरोपी दुकानदार के महिंदरपाल उर्फ डिंपल के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है, जिसे जल्द गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed