{"_id":"62014d4539f7001d6f791f1b","slug":"captain-tapped-my-phone-for-four-and-a-half-years-channi-said-i-did-not-stab-the-captain-in-the-back-patiala-news-pkl4413857128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन ने साढ़े चार साल मेरे फोन टेप कराए-चन्नी कहा, मैने कैप्टन की पीठ में छुरा नहीं मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन ने साढ़े चार साल मेरे फोन टेप कराए-चन्नी कहा, मैने कैप्टन की पीठ में छुरा नहीं मारा
विज्ञापन
पटियाला। कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ में सोमवार को पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जमकर हमले बोले। उन्होंने आरोप लगाए कि कैप्टन ने साढ़े चार साल उनके फोन टेप कराए। लेकिन फिर भी वह उनमें कोई कमी नहीं ढूंढ़ पाए।
इसके बाद उन्होंने कहा कि कैप्टन आरोप लगाते हैं कि चन्नी ने उनकी पीठ में छुरा मारा है। उन्होंने पीठ में छुरा नहीं मारा, वह तो सामने खड़ा होकर नशा माफिया और बेअदबी के आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लड़े हैं। चन्नी जिले के समाना हलके में चुनाव प्रचार को पहुंचे थे। खास बात यह रही कि मंच पर आते ही चन्नी ने लोगों के सामने माथा टेका। इसके बाद उन्हें सीएम चेहरा बनाने के लिए समर्थन देने के लिए लोगों का धन्यवाद किया।
इस मौके पर चन्नी ने लोगों से वादा करते हुए कहा कि अगर उनकी अगुवाई में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो वह गलत ढंग से कमाया पैसा अपने घर नहीं आने देंगे और न ही वह अपने या अपनी पत्नी के नाम पर कोई प्रापर्टी खरीदेंगे।
विज्ञापन
कैप्टन पर हमलावर होते चन्नी ने कहा कि उनके पास कोई मोती महल या किला नहीं है। वह तो कच्चे घर में पैदा हुए थे और एक बेहद गरीब परिवार से हैं। उनकी लड़ाई रेत, ट्रांसपोर्ट व बिजली माफिया से है। 111 दिनों के कार्यकाल में उन्होंने माफिया पर काबू पाने को काफी काम किया। अगर लोग मौका देंगे, तो दोबारा सरकार बनने पर वह और जन कल्याणकारी योजनाएं लेकर आएंगे।