{"_id":"621121da6874a079c01d5998","slug":"captain-calls-congress-election-manifesto-ridiculous-patiala-news-pkl4425305188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को हास्यास्पद बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को हास्यास्पद बताया
विज्ञापन
पटियाला। पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि कांग्रेस की ओर से जारी चुनावी घोषणा पत्र जल्दबाजी में तैयार किया गया है और अस्पष्ट है। कैप्टन ने मैनिफेस्टो में लोगों से किए गए वादों को हास्यास्पद बताया है।
कैप्टन ने कहा कि पहले तो कांग्रेस पार्टी मैनिफेस्टो को तैयार करना ही भूल गई थी, क्योंकि इसके नेता आपसी तकरारबाजी में व्यस्त थे। जब मीडिया द्वारा मुद्दा उठाया गया तो जल्दबाजी में पार्टी ने कुछ चीजों को जोड़ दिया और उन्हें मैनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन प्रताप सिंह बाजवा की अनुपस्थिति में ही प्रेस के सामने रिलीज कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने हर साल एक लाख नौकरियां देने संबंधी कांग्रेस के वादे पर सवाल किया और पार्टी से पूछा है कि वह किस तरह की नौकरियां देने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर बेरोजगारी के मद्देनजर इस समस्या को 5 वर्षों के भीतर नहीं सुलझाया जा सकता है।
इसके अलावा कैप्टन ने अलग-अलग लोक लुभावनी स्कीमों के मद्देनजर राज्य की वित्तीय क्षमता पर शक जाहिर किया है, जिनमें प्रत्येक परिवार को हर साल 8 गैस सिलेंडर मुहैया करवाना, 1,100 रुपये प्रति महीना पेंशन, छात्राओं को महीना वार स्कॉलरशिप इत्यादि शामिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद के दावेदार चरणजीत सिंह चन्नी से सवाल किया कि क्या वह वास्तव में जानते हैं कि एक कर्ज से दबे राज्य पर इसकी लागत क्या होगी? कैप्टन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वायदे झूठे हैं और लोगों को गुमराह करने के लिए किए गए हैं।