फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Capt Amarinder Singh, Punjab Congress chief, elections, intoxication, Nangal, Ropar

नशे ने सूबे की एक पीढ़ी खत्म की: कैप्टन

Wed, 27 Jul 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Wed, 27 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Capt Amarinder Singh, Punjab Congress chief, elections, intoxication, Nangal, Ropar
रोपड़ में हलके विच्च कैप्टन प्रोग्राम के दौरान खाना खाते पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि सूबे के 78 प्रतिशत नौजवानों ने नशा चख कर देखा है या नशे का सेवन करने की कोशिश की है।  इनमें से कितने नशे के जाल में फंस गए ओर कितने बाहर निकले हैं, यह भगवान जानता है। नशे ने प्रदेश की एक पीढ़ी को खत्म कर दिया है। अमरिंदर हलके विच्च कैप्टन प्रोग्राम के तहत श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा हलके में पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस दौरान कैप्टन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 15 अगस्त तक विधान सभा की टिकटों के लिए आवेदन मांगे गए है। सितंबर के आखिर तक सब फाइनल जो जाएगा। उन्होंने कहा कि इनमें 35 सीटें युवकों को दी जाएगी।  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके बेटे रणइंदर सिंह को ईडी के सम्मनों के सवाल पर कहा कि रणइंदर सिंह नेशनल राइफल एसोसिएशन के प्रधान है तथा वह तो अपनी राइफल टीम के साथ रियो ओलंपिक में गए हैं। उनके पास 106 में से 12 शूटर है। अगर शूटिंग में गोल्ड मेडल आता है, देश को गर्व होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्ध के साथ उनकी कोई बात नहीं हुई है। वह सिद्ध जोड़ी समेत परगट सिंह तथा इंदरबीर सिंह बुलारिया का पार्टी में आने पर स्वागत करेंगे। उन्होनें कहा कि सिद्ध व बुलारिया कांग्रेसी परिवार है जब कि परगट सिंह को स्पोर्ट्स डायरेक्टर उन्होंने बनाया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बिजली की दर कम करने पर कहा कि दूसरे राज्य 3.25 रूपए प्रति यूनिट बिजली दे रहे है जब कि पंजाब 7.50 पैसे प्रति यूनिट दे रहा है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार लोगो के साथ धोखा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वादों की झड़ी लगाई
हलके विच्च कैप्टन प्रोग्राम में लोगो की समस्यायें सुनते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार आने पर प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाऐगी। ठेकेदारी सिस्टम खत्म कर सभी भर्तियां रैगूलर की जाएगी। कंढी एरिया के लिए स्पेशल इंडस्ट्री पैकेज लाएंगे और रोपड़ क्षेत्र में इंडस्ट्री लगाकर लोगों को रोजगार देगे। उन्होने कहा कि इंडस्ट्री के लिए सस्ती जमीन ओर 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। कैप्टन ने कहा कि  राज्य के 90 लाख बेरोजगार है। कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर पेंशन 250 रुपये से दो हजार और शगुन स्कीम 5100 से बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed