फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Board Chairs furore in the BJP's election

भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव में हंगामा

Sun, 27 Dec 2015 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sun, 27 Dec 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
Board Chairs furore in the BJP's election
भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर चल रही कलह बढ़ गई है। हंगामा होने के कारण मोगा विधान सभा हलका के तीन मंडल अध्यक्षों में से सिर्फ एक मंडल अध्यक्ष की चुनाव हो सका। बाकी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए।
विज्ञापन


शहीदी पार्क में शनिवार को मोगा विधान सभा हलका के तीन मंडल अध्यक्षों की चुनाव होना था। मोगा -2 मंडल अध्यक्ष के चुनाव में भारी हंगामा हुआ। चुनाव अधिकारी रवि महेन्दरू ने चार उम्मीदवारों से बंद कमरा मीटिंग की। इस के बाद बजरंग दल नेता कुलवंत सिंह राजपूत को मंडल अध्यक्ष एलान दिया।
विज्ञापन


इस पर दावेदार जतिंदर चड्डा और दूसरे उम्मीदवार अजय विक्की और साहिल मित्तल ने चुनाव इंचार्ज पर आरोप लगाते बताया कि उन्हें पार्टी में से निकालने की धमकी देकर जबरन हस्ताक्षर कराए गए हैं। वहीं भाजपा काउंसिलर भजन सितारा ने अपने बेटे अजय विक्की और मौजूदा मंडल अध्यक्ष सुधीर मित्तल ने उसके बेटे साहिल मित्तल को मंडल अध्यक्ष न बनाऐ जाने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे के बाद मोगा-1 और देहाती मंडल अध्यक्ष की चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। चुनाव इंचार्ज ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने निहाल सिंह वाला से पवन कुमार बंटी को मंडल अध्यक्ष बनाने का एलान करते बताया कि जिले में 12 में से 8 मंडल अध्यक्षों की चुनाव कर लिया गया है। विधान सभा हलका धर्मकोट से के मंजल धर्मकोट से करम चंद, कोट ईसेखां से सुनील अरोड़ा और  फतेहगढ़ पंजतूर से सुखविंदर सिंह, विधान सभा हलका मोगा के मोगा-2 से कुलवंत सिंह राजपूत को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

मोगा-1और देहाती मंडल अध्यक्ष की चुनाव प्रबंधकीय कारणों कर स्थगित कर दिया गया है। विधान सभा हलका निहाल सिंह वाला से पवन कुमार बंटी, बधनी कलां से विशाल मित्तल मंडल अध्यक्ष चुने गए हैं और अजीतवाल मंडल अध्यक्ष की चुनाव बाद में होगा।


उन्होंने बताया कि बाघापुराना विधान सभा हलका में बाघापुराना से राम तीर्थ और देहाती से सुरिंदर पाल सिंह नथा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। समालसर मंडल अध्यक्ष की चुनाव भी जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed