फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Blood bank, short circuit, fire, lighting accessories, Ropar

शार्ट सर्किट से ब्लड बैंक में लगी आग, सामान जला

Sun, 22 May 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Sun, 22 May 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Blood bank,  short circuit, fire, lighting accessories, Ropar
आग - फोटो : डेमो फोटो
सिविल अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रविवार को अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाए जाने से पहले ही सब कुछ जल गया। आग लगने का कारण एयर कंडीशन में शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। सुबह लगभग पांच बजे ब्लड बैंक के भीतर से लोगों ने धुआं निकलते देखा तो इमरजेंसी में इसकी सूचना दी। ड्यूटी पर हाजिर लेबोरेटरी टेक्नीशियन विष्णु कुमार ने ब्लड बैंक का दरवाजा खोल कर देखा तो उसमें भयंकर आग लगी हुई थी। ड्राइवर यादविंदर सिंह ने फायर स्टेशन को फोन से सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।
विज्ञापन


फायर फाइटिंग स्टाफ में शामिल गुरमेल सिंह सहित गुरजीत शर्मा तथा हरमनजीत आदि ने लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। तबतक ब्लड बैंक में रखा सारा सामान, कैमिकल व उपकरण आदि राख हो चुके थे। फायर फाइटिंग स्टाफ के अनुसार पहली पड़ताल से यही लगता है कि आग अंदर लगे एयर कंडीशन में शार्ट सर्किट होने के कारण ही लगी है। उन्होंने इस बात पर हैरानी भी जताई कि ब्लड बैंक में एक से अधिक एयर कंडीशन होने के बावजूद वहां मौके पर आग बुझाने का कोई उपकरण नहीं था। वहां एक सिलेंडर मिली है वो भी एक्सपायर हो चुका है। लैब टेक्नीशियन विष्णु कुमार के अनुसार ब्लड बैंक में रखा रक्त व फ्रीजर सुरक्षित हैं जबकि अन्य सारा सामान जल गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर बलविंदर सिंह के अनुसार आग के कारण व नुकसान का जायजा लिया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed