{"_id":"60f975fc4f181f4be775e3ee","slug":"black-colour-painted-on-capt-amarinder-singh-poster-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह की होर्डिंग पर कालिख पोती, सीसीटीवी खंगाल आरोपी को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह की होर्डिंग पर कालिख पोती, सीसीटीवी खंगाल आरोपी को तलाश रही पुलिस
Thu, 22 Jul 2021 07:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:23 PM IST
सार
पंजाब के पटियाला में कुछ शरारती तत्वों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के होर्डिंग पर कालिख पोत दी। होर्डिंग पर ईटीटी टेट पास यूनियन जिंदाबाद लिख दिया। मामले का पता चलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंभालने में जुटी है।
विज्ञापन
पटियाला में होर्डिंग पर पोती गई कालिख।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के पटियाला में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व अन्य नेताओं की होर्डिंग्स पर बुधवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सभी होर्डिंग्स को उतारकर ऐसी हरकत करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई। खबर लिखे जाने तक आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। दूसरी तरफ बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापक यूनियन ने कालिख पोतने वाले लोगों से किसी भी तरह का कोई संबंध होने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शहर में कैपिटल सिनेमा चौक, त्रिपड़ी टाउन, लीला भवन चौक पर कैप्टन समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के बोर्ड लगे थे। बुधवार को आधी रात कुछ शरारती तत्वों ने इन होर्डिंग्स पर कालिख पोत दी। वहीं बेरोजगार ईटीटी टेट पास यूनियन जिंदाबाद के नारे लिखकर टावर पर धरना दे रहे बेरोजगारों को इंसाफ देने की अपील की गई थी।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत इन होर्डिंग्स को उतरवा दिया। साथ ही कालिख पोतने वालों की तलाश शुरू कर दी। उधर, बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापक यूनियन के ओहदेदार संदीप सामा ने कहा कि रोजगार की मांग को लेकर कई दिनों से मोबाइल टावर पर चढ़े बेरोजगार सुरिंदपाल की नाजुक हालत को देखकर भावुकतावश हो सकता है कि किसी यूनियन सदस्य ने होर्डिंग्स पर कालिख पोत दी हो लेकिन संगठन से इसका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब में 10 से 15 हजार बेरोजगार ईटीटी टेट पास उम्मीदवार हैं। ऐसे में उनकी यूनियन हर बेरोजगार की जिम्मेदारी तो नहीं ले सकती है। एसपी (सिटी) वरुण शर्मा ने कहा कि जिन चौकों पर कालिख पोती गई, उनके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच जारी है, उसके बाद ही कार्रवाई होगी।