फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   BJP workers conference, Mandi Gobindgarh, Amloh constituency, elections, Mandi Gobindgarh

भाजपाइयों ने अमलोह विधानसभा सीट पर की दावेदारी

Mon, 12 Sep 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Mon, 12 Sep 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
 BJP workers conference, Mandi Gobindgarh, Amloh constituency, elections, Mandi Gobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते पंजाब मीडियम इंडस्ट्रीज विकास बोर्ड चेयरमैन रघुनाथ सिंह राणा,भाजयुमो के अनुज छाहडिय़ा व जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी को लेकर अपने कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए जिला भाजपा की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन श्री गुरु रविदास धर्मशाला में जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें स्माल स्केल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन रघुनाथ सिंह राणा मुख्य अतिथि और भाजयुमो उपाध्यक्ष अनुज छाहड़िया विशेष तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब के सभी नौ मंडल अध्यक्षों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले की तीन विधानसभा सीटों में से अमलोह की सीट भाजपा को देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि तीनों सीटें अकाली दल के कब्जे में होने के कारण यहां का भाजपा कार्यकर्ता खुद को ठगा महसूस करता है। मंडल अध्यक्ष पुनीत गोयल ने कहा कि पार्टी अमलोह की सीट भाजपा को देती है तो अमलोह से नया इतिहास रचा जाएगा। 
विज्ञापन


जिला महासचिव सतीश उप्पल और शशि भूषण गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन के उद्देश्य से अवगत कराया। भाजयुमो उपाध्यक्ष अनुज छाहड़िया ने भाजपा की विचारधारा और उपलब्धियों का उल्लेख किया। मुख्यातिथि रघुनाथ सिंह राणा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का मकसद आने वाले चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से अकाली भाजपा गठबंधन उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एसएन शर्मा, राकेश गुप्ता, रण सिंह कलसी, जिला सचिव नरेश सरीन, प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन सिंह बब्बी, जिला प्रवासी सैल के कनवीनर सुरेन्द्र सिंह, आईटी सेल के रविन्द्र सिंह पदम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अकबर अली चौहान, भूपेश गुप्ता, बटेश्वर यादव, सुरेश यादव, कमलेश पांडे, राजेश गुप्ता, प्रेस सचिव बाला बख्श गुप्ता और अंकुर गर्ग शामिल हुए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed