फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bihar Chief Minister Nitish Kumar, Guru Gobind Singh, the Festival of Lights, Patna Sahib, Ropar

नीतीश ने पंजाबियों को दिया श्री गुरु गोबिंद सिंह का 350वां प्रकाश पर्व पर पटना आने का न्योता

Mon, 28 Nov 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Mon, 28 Nov 2016 02:49 PM IST
विज्ञापन
Bihar Chief Minister Nitish Kumar, Guru Gobind Singh, the Festival of Lights, Patna Sahib,  Ropar
श्री आनंदपुर साहिब में समारोह को संबोधित करते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
दसमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह का 350वां प्रकाश पर्व पटना साहिब में 3 जनवरी से 5 जनवरी 2017 तक मनाया जा रहा। प्रकाश पर्व में शामिल होने का न्योता देने के लिए बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार श्री आनंदपुर साहिब में पहुंचे। 
विज्ञापन


नीतीश ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब के दीवान हाल में अपने संबोधन दौरान कहा कि दसमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म स्थान से उनकी कर्म भूमि पर आकर यहां नतमस्तक होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है ,जिसके लिए वह अपने आप को खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं। उन्होने कहा कि दशमेश पिता ने अपनी  जिंदगी के 7 साल पटना साहिब में गुजारे और इस बाद 31 साल श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र नगरी में खालसे की सृजना की में बिताए। 
विज्ञापन

उन्होने कहा कि दशमेश पिता का 350वां प्रकास पर्व श्री पटना साहिब में  मनाया जा रहा है, जहां बाल घाट और कंगना घाट पर समागम के प्रबंध किया जा रहे है। बिहार सरकार की तरफ से 1.50 लाख लोगों के लिए प्रबंध किए गए है जिसके लिए उन्होंने पंजाब के श्रद्धालुयों को वहां पहुंचने का खुला न्योता दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस से पहले एसजीपीस अध्यक्ष प्रोफेसर कृपाल सिंह बडूंगर ने बिहार के मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने बिहार के मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री, मुख्यसचिव आदि का श्री आनंदपुर साहिब में पहुंचने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह, एसजीपीसी  के महासचिव अमरजीत सिंह चावला, एसजीपीसी मेबर अजमेर सिंह खेड़ा, परमजीत  सिंह लखेवाल मौजूद थे। इस से पहले जागृति यात्रा का श्री आनंदपुर साहिब में पहुंचने पर बिहार के मुख्य मंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया। उन्होंने वेरका चौक से तख्त केसगढ़ साहिब तक नंगे पैर पद यात्रा की और वह तख्त केसगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए।


जागृति यात्रा का फूलों की बारिश से स्वागत
इससे पहले जागृति यात्रा को रोपड़ के गुरुद्वारा भट्ठा साहिब से शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना किया। चीमा ने संगतों को बधाई देते हए कहा उन्हें गुरु साहिब की निशानियों और बाबा दीप सिंह जी द्वारा हस्त लिखित श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप के दर्शन हुए है। जागृति यात्रा पर संगतों ने फूलों की वर्षा की। तख्त श्री पटना साहिब से जागृति यात्रा के साथ चल रहे पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष शलिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें पंजाब में अथाह प्यार मिला है। उन्होंने एसजीपीसी और पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुये कहा कि इनके प्रयासों से उन्हें यात्रा में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed