फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   bhartiye majdoor sangh, protest, patiala

सरकार के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ का धरना

Tue, 26 Jul 2016 03:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Tue, 26 Jul 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
bhartiye majdoor sangh, protest, patiala
पटियाला में सरकार के खिलाफ धरना देता भारतीय मजदूर संघ। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय मजदूर संघ की ओर से संघ के 60वें स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को रेलवे स्टेशन के नजदीक फ्लाईओवर के नीचे पंजाब व केंद्र सरकारों के खिलाफ जोरदार धरना दिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ठेका प्रथा खत्म करने और खाली पड़े पदों पर रेगुलर आधार पर भर्ती करने समेत और कई जायज मांगें उठाई गईं, जिनके पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए विशेष तौर से केंद्र से पहुंचे अख्तर हुसैन ने कहा कि केंद्र में बैठी सरकार मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही है और एफडीआई देश में लागू करने जा रही है। इसका संघ की ओर से पूरे देश में विरोध किया जाएगा। संघ के प्रदेश प्रधान सुखमिंदर सिंह डिकी ने कहा कि सरकार की ओर से ठेकेदारी प्रथा को बंद किया जाए और कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली पड़े पदों पर रेगुलर भर्ती की जाए। जिला चेयरमैन पुश्पिंदर पाठक ने कहा कि सरकार की ओर से पंजाब कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की ओर से चलाई जा रही स्कीमों का लाभ आम मजदूर को नहीं मिल रहा है। सरकार की ओर से पंजाब की जनता को गुमराह किया जा रहा है। 


संघ के महासचिव एके सिंह ने कहा कि सातवें पे कमीशन के संबंध में कर्मचारियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। मांग की कि देश में मिनीमम वेज 26 हजार रुपये की जाए। संघ के मिलिट्री एरिया के कर्मचारियों के साथ ठेकेदार की ओर से जो अन्याय किया जा रहा है, उसे और सहन नहीं किया जाएगा। इसका संघ की ओर से पूरा विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed