फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bhakra canal, teenage bodies, murder, jam, Patiala

नहर से मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप, जाम

Fri, 24 Jun 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 24 Jun 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
 Bhakra canal, teenage bodies, murder, jam, Patiala
पटियाला में सरकारी राजिंदरा अस्पताल के नजदीक सड़क पर लाश रखकर प्रदर्शन करते परिवार वाले। - फोटो : अमर उजाला
बीस जून से लापता किशोर का शव शुक्रवार को खन्नौरी में भाखड़ा नहर से मिला। परिजनों का आरोप है कि उसके दोस्तों ने हत्या कर शव नहर में फेंक दिया लेकिन पुलिस हत्या का केस दर्ज नहीं कर रही है। 
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सरकारी राजिंदरा अस्पताल के पास पटियाला-संगरूर रोड पर शव रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही एसपी (सिटी) दलजीत सिंह राणा मौके पर पहुचे। उन्होंने परिवार वालों को जांच के बाद बनती कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन


गांव कलरभैनी का रहने वाला 10वीं कक्षा का छात्र रवि शर्मा (17) 20 जून को घर से अपने दोस्तों गुरविंदर सिंह, परमवीर सिंह के साथ गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। लड़के के परिवार वालों ने थाना पसियाना पुलिस के पास दोस्तों के खिलाफ शिकायत की थी। परिवार वालों का आरोप था कि गुरविंदर सिंह, परमवीर सिंह उनके लड़के को फोन पर बात करके बाद में घर आकर ले गए थे। पुलिस ने दोस्तों के  खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज किया था। शुक्रवार को रवि का शव मिला। जांच अधिकारी डकाला चौकी इंचार्ज सोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को छात्र की लाश भाखड़ा नहर से मिलने के बाद परिवार वालों की ओर से दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की जा रही है। उनका आरोप है कि दोस्तों ने ही उनके लड़के की हत्या करके लाश भाखड़ा नहर में फेंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed