{"_id":"57681dcf4f1c1bd317b47f76","slug":"bank-employees-sbiopi-hedofis-performance-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारियों का एसबीओपी हेडऑफिस के सामने प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारियों का एसबीओपी हेडऑफिस के सामने प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में एसबीओपी हेडआफिस के सामने रोष प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय कर्मचारी एसोसिएशन और अखिल भारतीय अधिकारी एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को शेरां वाला गेट स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला हेडऑफिस के सामने प्रदर्शन किया गया। एसके गौतम, संयुक्त सचिव, एआईबीए और महासचिव ऑल इंडिया एसबीओपी कर्मचारी फेडरेशन ने बताया कि एसबीआई में सहयोगी बैंकों के प्रस्तावित विलय के पीछे सरकार का उद्देश्य बड़े स्केल पर कारपोरेट के डूबते ऋणों से ध्यान हटाना है। उन्होंने बताया कि एसबीआई के अपने ही एक लाख करोड़ के डूबते ऋण हैं। सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए कि वह अपनी शक्ति को ऋणों की वसूली में लगाएं व विलय करने के स्थान पर व्यवसाय में वृद्धि करें।
उन्होंने एलान किया कि सहयोगी बैंक 12 जुलाई 2016 को एक दिवसीय हड़ताल करेंगे और एआईबीए के संयुक्त आह्वान पर सभी बैंकों में 13 जुलाई को अखिल भारतीय हड़ताल की जाएगी। यादविंदर गुप्ता, महासचिव, स्टेट बैंक पटियाला कर्मचारी संघ पंजाब ने भी डूबते ऋणों की जल्द वसूली की केंद्र से मांग की। इस अवसर पर सनमीत सिंह, बलवीर शर्मा, उपाध्यक्ष, शुभकरण गिल, उपाध्यक्ष, राकेश चौधरी, कोषाध्यक्ष, हरजीत सिंह, सहायक महासचिव, अशोक शर्मा, संगठनात्मक सचिव, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला कर्मचारी यूनियन (पंजाब राज्य) भी मौजूद रहे।