{"_id":"6392c64e165fa619b04fc8cf","slug":"baby-recovered-from-gang-involved-in-buying-and-selling-newborns-in-patiala-sold-by-his-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: चार लाख में बेचा था तीन दिन का मासूम, आरोपी मां चढ़ी पुलिस के हत्थे, पूछताछ में बताई मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala: चार लाख में बेचा था तीन दिन का मासूम, आरोपी मां चढ़ी पुलिस के हत्थे, पूछताछ में बताई मजबूरी
Fri, 09 Dec 2022 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:53 AM IST
सार
आरोपी महिला ने गिरोह के साथ चार लाख रुपये में अपने बच्चे का सौदा तय किया था। इसमें से ढाई लाख रुपये गिरोह ने महिला को दे भी दिए थे, बाकी के पैसे जल्द देने की बात हुई थी। इस ढाई लाख रुपये में से ही फिलहाल 50 हजार की बरामदगी पुलिस ने कर ली है।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
विस्तार
पटियाला में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह से बरामद तीन दिन के मासूम को उसकी मां ने ही बेचा था। बेचने वाली उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 50 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने गिरोह के साथ चार लाख रुपये में अपने बच्चे का सौदा तय किया था। इसमें से ढाई लाख रुपये गिरोह ने महिला को दे भी दिए थे, बाकी के पैसे जल्द देने की बात हुई थी। इस ढाई लाख रुपये में से ही फिलहाल 50 हजार की बरामदगी पुलिस ने कर ली है। पुलिस की ओर से महिला को अदालत में पेश करके उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। इसमें और अहम खुलासे होने की उम्मीद है। आरोपी महिला की पहचान हरप्रीत कौर पत्नी मोनू निवासी संत नगर नाभा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला का परिवार आर्थिक तौर से परेशान था। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने मजबूरी में पैसों के लिए बच्चा बेचने की बात कबूली है।
विज्ञापन
पहले गिरफ्तार चार आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस की ओर से मामले में पहले गिरफ्तार सातों आरोपियों को दो दिन का रिमांड खत्म होने पर दोबारा अदालत में पेश किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी ललित कुमार निवासी सुनाम जिला संगरूर, हरप्रीत सिंह निवासी गांव संगेड़ा फेरोपती जिला बरनाला, भूपिंदर कौर निवासी त्रिपड़ी पटियाला और सजीता मूल रूप से निवासी मधेपुर बिहार और हाल निवासी सुनाम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि पुलिस की मांग पर बाकी आरोपियों अमनदीप कौर निवासी आनंद नगर पटियाला, बलजिंदर सिंह निवासी गांव आलोवाल जिला पटियाला व सुखविंदर सिंह उर्फ दीप निवासी कच्ची कालोनी धनास चंडीगढ़ को दोबारा से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन