फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Army Recruitment written exam patiala

पांच जिलों फौज में भरती की लिखित परीक्षा 25 अप्रैल को

Sun, 11 Apr 2021 05:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Army Recruitment written exam patiala
पटियाला। फौज में विभिन्न वर्गों में भरती के लिए फिजिकल टेस्ट के बाद अब पास उम्मीदवारों का लिखित टेस्ट 25 अप्रैल को लिया जाएगा। आर्मी भरती डायरेक्टर कर्नल आरआर चंदेल ने बताया कि इस भरती रैली में फिजिकल टेस्ट पास उम्मीदवारों का लिखित टेस्ट 25 अप्रैल को 1 आर्मी डिवीजन सिग्नल रेजिमेंट ग्राउंड सामने पटियाला फ्लाइंग क्लब पटियाला-संगरूर रोड पर लिया जा रहा है। कर्नल चंदेल ने बताया कि पांच जिलों पटियाला, संगरूर, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब के उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। लिखित परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी। परीक्षा स्थान पर मोबाइल, ब्लू टुथ, स्मार्ट वाच और कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं होगी और परीक्षार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड व नीला या काला बाल प्वाइंट पेन लेकर आएं। परीक्षा खुले मैदान में ली जानी है, इसलिए क्लिप बोर्ड साथ लाया जाए। साथ ही बताया कि परीक्षा देने वाले नौजवानों को परीक्षा समय पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बिठाया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए साथ में कोविड टेस्ट रिपोर्ट लिखित में लाना जरूरी नहीं है। लेकिन नौजवान अपने साथ सैनिटाइजर, मास्क व पानी की बोतल समेत खाने के लिए कुछ भी ला सकते हैं। जिसको जांच के बाद परीक्षा केंद्र में लेकर जाने की इजाजत दे दी जाएगी। परीक्षार्थियों को कोविड गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed