फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Armed men, alcohol-containing Cantor looted, Rajpura, cases, Patiala

हथियारों से लैस लोगों ने शराब से भरी कैंटर लूटी

Sat, 12 Nov 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 12 Nov 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
 Armed men, alcohol-containing Cantor looted, Rajpura, cases, Patiala
Gangster - फोटो : demo
राजपुरा के थाना खेड़ी गंडियां के अधीन पड़ते इलाके में हथियारों से लैस चार अज्ञात व्यक्तियों ने शराब की पेटियों से भरे कैंटर को लूट लिया और लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कैंटर मालिक के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


दविंदर सिंह निवासी मोहल्ला हंस नगर जिला बठिंडा ने पुलिस के पास बयान दिया है कि वह अपने कैंटर में शराब की पेटियां लोड करके जीरकपुर से बठिंडा जा रहा था। रास्ते में गांव ढींढसा के पास एक बिना नंबर गाड़ी में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर उसका कैंटर रोक लिया।
विज्ञापन


फिर राडों व किरचों से लैस इन अज्ञात व्यक्तियों ने डरा धमका कर हथियारों के बल पर उसका कैंटर छीन लिया और इसे लेकर फरार हो गए। लूटे गए सामान की कीमत करीब सात लाख रुपये थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed