फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Are picketing Congress' batons

धरना दे रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज

Sun, 14 Jun 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 14 Jun 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
Are picketing Congress' batons
अकाली दल के विधायक हरि सिंह जीरा के बेटे अवतार सिंह मिन्ना से तंग आकर खुदकुशी करने वाले पूर्व सरपंच दलजीत सिंह की मौत के आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग को लेकर तलवंडी भाई में धरना देने आ रहे कांग्रेसी नेता इंद्रजीत सिंह जीरा को पुलिस ने रविवार सुबह पांच बजे घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इसके विरोध में इंद्रजीत सिंह के समर्थकों ने सुबह नौ बजे हरिके हैड पर धरना लगाकर यातायात जाम कर दिया। पुलिस ने कांग्रेसियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। इससे दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी और चौबीस से अधिक वर्कर चुटहिल हो गए। पुलिस ने इंद्रजीत सिंह जीरा को शाम साढ़े चार बजे थाना मल्लांवाला से रिहा किया।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता इंद्रजीत सिंह जीरा ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कहा कि शनिवार की रात दलजीत सिंह की मौत के जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के लिए तलवंडी भाई में धरना दिया था। रविवार सुबह तलवंडी भाई में फिर से धरना देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार की सुबह पांच बजे उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और थाना मल्लांवाला ले गई। जब उनके वर्करों को पता चला तो उन्होंने सुबह नौ बजे से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक हरिके हैड पर धरना देकर यातायात ठप कर दिया।


धरने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी चार्ज कर कांग्रेसियों को वहां से खदेड़ दिया। इसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता बोहड़ सिंह व हरदीप सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इंद्रजीत सिंह जीरा ने कहा कि पंजाब में गुंडाराज चल रहा है। अकाली तंग करके लोगों को खुदकुशी करने पर मजबूर कर रहे हैं।

कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। इंद्रजीत सिंह जीरा ने कहा कि पुलिस ने असली आरोपियों को बचा कर अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है। ये बेइंसाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed