{"_id":"58be81db4f1c1bcd15dc3f57","slug":"anti-chit-fund-action-committee-demonstration-against-chit-fund-companies-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट फंड कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट फंड कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला जलाया
संगरूर
Updated Tue, 07 Mar 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में चिट फंड कंपनियों के किलाफ प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी चिट फंड एक्शन कमेटी की तरफ से चिट फंड कंपनियों के मालिकों के खिलाफ शहर में रोष प्रदर्शन किया गया और स्थानीय लाल बत्ती चौक में इन कंपनियों के मालिकों के पुतला जलाकर नारेबाजी की गई।
कमेटी के अध्यक्ष नवदीप सिंह मनवीं ने कहा कि पर्ल, ग्रीन इंडिया, नाइसर क्राउन, सर्वहित जैसी चिट फंड कंपनियों ने लोगों को सब्जबाग दिखाकर उनके करोड़ों रुपये हड़प कर लिए। करोड़ों की ठगी के बावजूद अब भी इन कंपनियों द्वारा लोगों का पैसा लगाना जारी है। जिनके खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रही और न ही प्रशासन द्वारा इस तरफ ठोस कदम उठा जा रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि आगामी दिनों में लोगों का पैसा इन चिट फंड कंपनियों से वापस न कराया गया तो संघर्ष को तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर नौजवान भारत सभा के प्रदेश कमेटी के सदस्य भुपिंदर सिंह लौंगोवाल, डा. सतगुर सिंह बग्गा, दारा सिंह, जसवीर सिंह, करनैल सिंह, प्रेम सिंह, दौलत, बहादर खान, कुलदीप सिंह बाजवा मौजूद थे।