{"_id":"57ca99c44f1c1ba4242cc84e","slug":"anganwadi-employee-police-ballyragging-finance-minister-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री की कोठी के सामने आंगनबाड़ी मुलाजिमों और पुलिस में धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्त मंत्री की कोठी के सामने आंगनबाड़ी मुलाजिमों और पुलिस में धक्कामुक्की
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Sat, 03 Sep 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में वित्त मंत्री की कोठी के सामने आंगनबाड़ी मुलाजिमों और पुलिस में हो रही धक्कामुक्की।
- फोटो : अमर उजाला
अपनी मांगों को लेकर वित्त मंत्री की कोठी के सामने रोष प्रदर्शन करने पहुंची आंगनबाड़ी मुलाजिमों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान कई महिला प्रदर्शनकारी जमीन पर गिर गई और उनकी चुनरी तक उतर गई।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार आंगनबाड़ी वर्कर वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की कोठी के आगे पहुंची थी। इस पर पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस पर वर्करों और पुलिस मुलाजिमों के बीच में खूब धक्का मुक्की हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारी कोठी के सामने सड़क पर ही धरना लगाकर बैठ गईं। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब की नेता रणजीत कौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने सातवें पे कमीशन में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को नजरअंदाज करके सौतेला व्यवहार किया किया है।
उन्होंने कहा पिछले पांच साल में केंद्र सरकार ने आंगनबाड़ी मुलाजिमों का एक पैसा भी नहीं बढ़ाया। आंगनबाड़ी मुलाजिमों पर काम का बोझ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि आंगनबाड़ी मुलाजिमों के मान भत्ते में सौ से पचास रुपये की वृद्धि पंजाब सरकार 1 जनवरी 2016 से लागू करें। 44वीं और 45वीं श्रम कांफ्रेंस की सिफारिशों मुताबिक आंगनबाड़ी वर्करों को अठारह हजार रुपये व हेल्परों को पंद्रह हजार रुपये वेतन दिया जाए। पेंशन ग्रेच्युटी की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर सरबजीत कौर, दलजीत कौर माझी, मनदीप कुमारी, राजविंदर कौर, निर्मल तूर, जसविंदर रानी, कुलवंत कौर चट्ठे, बलविंदर कौर, पुष्पा रानी मौजूद थीं।