{"_id":"5f2d39298ebc3e3d08486b26","slug":"akalis-picket-led-by-sukhbir-badal-in-patiala-patiala-news-pkl383889575","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: सुखबीर बादल के नेतृत्व में कैप्टन के गढ़ में अकाली दल का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला: सुखबीर बादल के नेतृत्व में कैप्टन के गढ़ में अकाली दल का धरना प्रदर्शन
Fri, 07 Aug 2020 04:51 PM IST
पंजाब ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में धरना देता अकाली दल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कल्याण स्थित गुरुद्वारा अरदासपुर साहिब से श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के प्राचीन स्वरूप के गायब होने के मामले में शुक्रवार को कैप्टन के गढ़ में अकाली दल ने हमला बोला। शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में अकालियों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस मुद्दे पर चुप रहने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सांसद परनीत कौर की आलोचना की। साथ ही पावन स्वरूप को ढूंढने में पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में माथा टेकने व अरदास करने के बाद धरनास्थल पर अकाली दल अध्यक्ष ने बेअदबी के मुद्दे पर राजनीति करने वाली जत्थेबंदियों से पूछा कि उन्होंने अब चुप्पी क्यों साध रखी है। सुखबीर बादल ने घोषणा की है कि पार्टी स्वरूप की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 18 अगस्त तक एसएसपी कार्यालय के सामने धरना जारी रखेगी। कहा कि अगर जिला पुलिस 18 अगस्त तक मामले में कोई प्रगति करने में विफल रही हो अकाली दल अगली कार्रवाई की घोषणा करेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 25 लाख के पैकेज की नौकरी छोड़कर IAS बने इस नौजवान के फार्मूले आपको कर देंगे हैरान
विज्ञापन
प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर परनीत कौर का खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया था, लेकिन लापता ‘स्वरूप’ के मामले में कोई प्रगति नही की है। महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री के गृह नगर में इस तरह की घटना हुई है और फिर भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
बाद में सुखबीर बादल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को सिख संगत की भावनाओं से अवगत करवाया और कहा कि वे पवित्र स्वरूप की प्राप्ति के साथ-साथ जिम्मेदार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए शीघ्र कार्रवाई करें। इस मौके पर डॉ. चरनजीत सिंह अटवाल, सुरजीत सिंह रखड़ा, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा, हरपाल जुनेजा मौजूद रहे।