फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Akali Dal appeals to Male Nursing Staff to return in Patiala

पटियाला में अकाली दल ने मेल नर्सिंग स्टाफ से वापस लौटने की अपील की

Thu, 20 May 2021 11:10 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Akali Dal appeals to Male Nursing Staff to return in Patiala
पटियाला। अकाली दल जिला पटियाला (शहरी) ने बठिंडा एम्स के वापस भेजे मेल नर्सिंग स्टाफ को दोबारा वापस लौटने की अपील की है। वीरवार को जारी बयान में प्रधान हरपाल जुनेता ने कहा कि अगर बठिंडा एम्स का यह स्टाफ सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कोरोना मरीजों की देखरेख के लिए वापस लौटता है तो अकाली दल उन्हें अच्छे रहने और खाने-पीने की सुविधा देगा।
विज्ञापन

जुनेजा ने आरोप लगाया कि बठिंडा एम्स के मेल नर्सिंग स्टाफ की ओर से कोविड मरीजों की अच्छी तरह से देखरेख की जा रही थी। लेकिन जब सरकार ने उन्हें कोई सुविधा न दी तो उन्होंने रोष जता दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार ने क्यों इस स्टाफ को कोरोना के कारण डेढ़ साल से बंद पड़े सरकारी फिजिकल एजूकेशन कॉलेज के हास्टल में ठहराया। वहीं स्टाफ को अस्पताल ड्यूटी पर आने-जाने के लिए एक एंबुलेंस दी गई थी, जिसमें एक साथ 20 से 30 लोगों को भर कर लाया जाता था। जो सरासर गलत है। उन्होंने राजिंदरा में कोविड मरीजों को सरकार द्वारा दी जा रही चिकित्सा सेवाओं पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed