फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Air and sunshine are necessary to improve Dallewal's health, today he will shift in this trolley.

Patiala News: डल्लेवाल की सेहत में सुधार के लिए हवा और धूप जरूरी, आज इस ट्रॉली में होंगे शिफ्ट

Tue, 21 Jan 2025 09:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Air and sunshine are necessary to improve Dallewal's health, today he will shift in this trolley.
ट्रॉली में लगे शीशों से मिलती रहेगी धूप, विशेष कमरा भी किया जा रहा तैयार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन खनौरी मोर्चे पर मंगलवार को 57वें दिन भी जारी रहा। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि डाॅक्टरों की सलाह के मुताबिक डल्लेवाल की सेहत में सुधार के लिए उन्हें ताजा हवा व धूप की जरूरत है। इसके मद्देनजर उनके लिए विशेष कमरा बनाया जा रहा है। इसे तैयार होने में अभी दो से तीन दिन लगेंगे। इसलिए डल्लेवाल के लिए फिलहाल ट्राॅली को मॉडिफाई करके कमरे का रूप दिया गया है। इस ट्राॅली में डल्लेवाल को बुधवार दोपहर तक शिफ्ट किया जा सकता है। इसमें शीशे लगे हैं, जिनके जरिये डल्लेवाल को धूप मिल सकेगी। ट्रॉली के आसपास की जगह को बैक्टीरिया-मुक्त करने के लिए विशेषज्ञों की टीम साफ-सफाई एवं दवाइयों का छिड़काव कर रही है। अनशन पर रहने के चलते डल्लेवाल के शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बेहद कम हो गई है। कोहाड़ ने बताया कि यह ट्राली खन्नौरी बार्डर पर मंच के नजदीक लगाई गई है। इसके साथ ही फेंसिंग भी की जाएगी, जिससे अगर डल्लेवाल बाहर आकर मंजे पर लेट कर धूप सेंकना चाहते हैं, तो ले सकें। इसी बीच डल्लेवाल ने कहा है कि उनका अनशन आगे भी जारी रहेगा। आमरण अनशन से ही केंद्र पर दवाब पड़ा और वह बातचीत के लिए आगे आए। अगर अनशन समाप्त कर दिया. तो केंद्र पर दबाव कमजोर पड़ेगा और सरकार बात नहीं करेगी। डल्लेवाल ने कहा कि वह चड़दी कला में हैं और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अनशन जारी रखेंगे। बुधवार को चेन्नई में हजारों किसान एक दिन का सांकेतिक उपवास करेंगे।

--विशेष कमरे में क्या रहेंगी खासियतें
किसान नेता कोहाड़ ने बताया कि तैयार किया जा रहा विशेष कमरा साउंड प्रूफ होगा। इसे हवादार बनाया जाएगा, ताकि डल्लेवाल को जरूरी ताजी हवा भी मिल सके। कमरे में इनवर्टर, बाथरूम व किचन की भी सुविधा रहेगी। डल्लेवाल को धूप मिल सके, इसके लिए शीशे भी लगाए जाएंगे। किसान नेता कोहा़ड़़ ने कहा कि कमरा साउंड प्रूफ होने से बाहर मंच से आनी वाली तेज आवाजें डल्लेवाल को परेशान नहीं करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed