{"_id":"62138a7503eeb53211728d64","slug":"after-the-election-aam-aadmi-party-candidate-nina-mittal-held-a-meeting-with-the-workers-patiala-news-pkl4426365177","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी उम्मीदवार नीना मित्तल ने कार्यकर्ताओं से की मीटिंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी उम्मीदवार नीना मित्तल ने कार्यकर्ताओं से की मीटिंगे
विज्ञापन
राजपुरा। विधानसभा सीट राजपुरा से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार नीना मित्तल ने चुनाव के बाद सोमवार को इलाके के लोगों का धन्यवाद किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग कर चुनावों के बारे में विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मुस्तैदी से वोट अमन शांति से डाले गए लेकिन कई स्थानों पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकाया गया और उनके वोट डालने में भी बाधा उत्पन्न की गई। इस कारण वह सोमवार को ग्रामीण इलाकों में कार्यकर्ताओं का हाल चाल पूछने गईं थीं। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह चैनलों पर दिखाए गए एग्जिट पोल पर बिल्कुल यकीन नहीं करतीं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग कर जहां उनका हौसला बढ़ाया वहीं ग्रामीण व शहरी स्तर पर डाले गए वोटों की जानकारी प्राप्त की।
भाजपा प्रत्याशी जगदीश जगा ने शिव मंदिर नलास में माथा टेक शुरू की दिनचार्य
भाजपा प्रत्याशी जगदीश जगा ने बताया कि चुनाव के दौरान करीब 20 दिनों से सुबह 4 बजे उठने के बाद रात को यह नहीं पता होता था कि सोना कब है। रात को प्रचार के बाद जहां प्रचार रुकता वहीं ठहर जाते। दोपहर का भोजन भी कार्यकर्ताओं के बीच ही होता था। 2-3 घंटे की नींद। सुबह उठकर स्नान करने के बाद भगवान का ध्यान कर निकल पड़ते थे चुनाव प्रचार करने।
नामांकन के बाद वायरल ने सभी को अपनी चपेट में लिया और गला भी खराब रहा कभी ब्लड प्रेशर अप तो कभी डाउन की समस्या रही। सही भोजन न करने से शुगर भी कम-ज्यादा हो जाता। सोमवार सुबह भी खुशी-खुशी में नींद जल्दी खुल गई और 5 बजे बिस्तर से उठे, स्नान कर ऐतिहासिक शिव मंदिर नलास में माथा टेकने के बाद हलके के हर वार्ड व गांव में जाकर आभार व्यक्त किया। जगदीश जगा ने बताया कि शाम के समय राजपुरा के कई वार्डों का फिर से दौरा भी करने जाना है और मंगलवार से दिनचर्या पहले की तरह आम रहेगी। उन्होंने चुनाव में अपनी ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि राजपुरा में लोगों के दिए प्यार से उसकी आंखें नम होती रही हैं उन्हें पूर्ण यकीन है कि उनकी जीत पंजाब में पहले नंबर पर होगी।