{"_id":"6499919a00d4d8f2170c9855","slug":"admissions-increased-in-undergraduate-courses-in-punjabi-university-patiala-news-c-284-1-ptl1001-938-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाबी यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में बढ़े दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाबी यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में बढ़े दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सरकार की ओर से मंथली ग्रांट में वृद्धि और दाखिलों की संख्या बढ़ाने के लिए चलाई मुहिम का दिखा असर
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब सरकार की ओर से पंजाबी यूनिवर्सिटी की ग्रांट में वृद्धि करने व यूनिवर्सिटी की ओर से विभिन्न कोर्सों में दाखिला बढ़ाने के लिए चलाई मुहिम का असर देखन को मिला है। यूनिवर्सिटी के विभिन्न अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में इस बार दाखिले पिछले सालों की अपेक्षा बढ़े हैं। स्थिति यह है कि बढ़ रही मांग के कारण कई कोर्सों में सीटें बढ़ानी पड़ी हैं।
खास तौर से दो साल पहले शुरू किए अनूठे किस्म के पांच सालों के इंटेग्रेटिड कोर्सों में विद्यार्थियों की दिलचस्पी बढ़ी है। तकरीबन 800 सीटों के लिए 3000 से ज्यादा आवेदन आए हैं, जबकि पिछले साल 2600 आए थे। बीते सालों के दौरान बीटेक के कोर्सों में दाखिले कम हुए थे, जो इस साल बढ़ गए हैं। बढ़ी मांग के नतीजे के तौर पर कंप्यूटर साइंस में 223 सीटें भर गई हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पिछले साल 29 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। इस साल 51 विद्यार्थियों ने दाखिला लेने के लिए फीस जमा कराई है। इसी तरह से सिविल इंजीनियरिंग में पिछले साल 42 ने दाखिला लिया था, जो इस साल बढ़कर 71 हो गया है। फिजियोथरेपी में 30 सीटों के लिए 500 आवेदन आए हैं। इस कोर्स की जरूरत के मुताबिक सुविधाएं बढ़ाकर सीटें बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
पीयू में इस समय चल रहे 13 अंडर ग्रेजुएट
गौरतलब है कि पीयू में इस समय 13 अंडर ग्रेजुएट कोर्स चलाए जा रहे हैं। केंद्रीय दाखिला सेल से मिले आंकड़ों के मुताबिक बीबीए, एमबीए के कोर्सों में साल 2022 के दौरान 421 और 2023 में 456 आवेदन प्राप्त हुए। 2022 के दौरान 222 विद्यार्थी काउंसलिंग के लिए हाजिर हुए और 2023 के दौरान यह संख्या बढ़कर 249 हो गई। 2022 के दौरान इस कोर्स में कुल 98 दाखिले हुए और 2023 के दौरान 102 दाखिले हुए। बीटेक, सीएसई के कोर्स में 2022 के दौरान 914 और 2023 में 792 आवेदन प्राप्त हुए। इस कोर्स में काउंसलिंग के लिए हाजिर होने वाले विद्यार्थियों की गिनती पिछले साल के 369 के मुकाबले बढ़कर 406 हो गई है। 2022 के दौरान इस कोर्स में 208 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया और 2023 के दौरान 204 विद्यार्थी दाखिल हुए।
विज्ञापन
ग्रांट बढ़ने से दे पा रहे सुविधाएं : वीसी
बीटेक मैकेनिकल कोर्स में 2022 के दौरान 289 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 2023 सेशन में 312 आवेदन हासिल हुए। साल 2022 के दौरान कुल 29 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया था, जबकि 2023 के दौरान यह गिनती बढ़कर 51 हो गई। बीपीटी के कोर्स में पिछले साल कुल 31 और इस बार कुल 32 सीटों पर दाखिला हुआ है। वीसी प्रोफेसर अरविंद का कहना है कि पंजाब सरकार की ओर से जो महीनावार ग्रांट बढ़ाई गई है, उसकी वजह से यूनिवर्सिटी अपने विभिन्न विभागों में शिक्षा सुविधाएं देने में सक्षम हो पा रहा है।