{"_id":"66b0dc72e117d01b27073484","slug":"accused-who-posted-inflammatory-post-on-social-media-arrested-from-himachal-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5208-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाला आरोपी हिमाचल से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाला आरोपी हिमाचल से काबू
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ पहले भी केस दर्ज है, अपनी किताब में एतराज योग्य टिप्पणियां की हैं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पिछले समय के दौरान भड़काऊ पोस्ट डालने वाले आरोपी को पटियाला पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 65 साल के सर्बजीत उखला निवासी आनंद नगर-बी त्रिपड़ी के तौर पर हुई है।
नवनियुक्त एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि आरोपी की ओर से अपने अलग-अलग फेसबुक अकाउंट पर धार्मिक भड़काऊ पोस्ट अपलोड की हुई थी। इन पोस्ट से एक धर्म से संबंधित लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। आरोपी को हिमाचल प्रदेश में सोलन-नाहन रोड थाना धर्मपुर के क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सर्बजीत उखला पिछले काफी समय से सोशल मीडिया व अन्य साधनों के जरिये काफी भड़काऊ पोस्ट डाल रहा है। आरोपी के खिलाफ पहले भी पटियाला के थाना लाहौरी गेट में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने संबंधी मुकदमा दर्ज है। दरअसल आरोपी ने एक किताब भी लिखी है और इसमें भी आरोपी ने काफी एतराजयोग्य टिप्पणियां की थीं। पुलिस की ओर से इस किताब को एमेजोन, फिल्पकार्ट और अन्य आनलाइन वेबसाइटों पर बैन कराने संबंधी कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को जल्द अदालत में पेश करके इसका रिमांड लेकर और पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
एसएसपी के मुताबिक सोशल मीडिया या अन्य किसी भी साधन के जरिये किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट डालने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।