{"_id":"576ff4924f1c1bdb6f79a781","slug":"accident-two-killed-and-two-injured-case-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत, दो जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 26 Jun 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
लखवीर सिंह निवासी माझी ने सदर नाभा पुलिस के पास बयान दिया है कि उनका मौसेरा भाई मेजर सिंह (55) अपनी साइकिल पर काम पर बाटलिंग प्लांट नाभा जा रहा था। रास्ते में प्लांट के नजदीक ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल को जोरदार टक्कर मारी। इससे मेजर सिंह गंभीर घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल नाभा ले जाया गया जहां से राजिंदरा अस्पताल और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान मेजर सिंह की मौत हो गई।
शिंदरपाल निवासी तुगोपती शुतराणा ने पातड़ां पुलिस के पास बयान दिया है कि उनका भाई दलेर सिंह (40) मोटरसाइकिल पर गांव शादीपुर मोमियां के पास से जा रहा था। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार सिमरन निवासी गांव जैखर ने उसमें टक्कर मारी। इससे उनके भाई दलेर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
एक अन्य मामसे में कमल कुमार निवासी पुरानी सब्जी मंडी नाभा ने सदर नाभा पुलिस पास बयान दिया है कि वह अपने दोस्त के साथ स्कूटर पर गांव पहाड़पुर के पास जा रहा था। आगे जा रही पीआरटीसी बस के अज्ञात चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिस कारण स्कूटर बस में जाकर लगा और दोनों दोस्तों को काफी चोटें लगी हैं।