{"_id":"67dd844584f070371b00ee84","slug":"accident-at-shambhu-border-vehicles-damaged-many-people-injured-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंभू बॉर्डर खुलते ही हादसा: पांच वाहन आपस में टकराए, कारों के उड़े चिथड़े, बच्चे, महिलाओं समेत कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंभू बॉर्डर खुलते ही हादसा: पांच वाहन आपस में टकराए, कारों के उड़े चिथड़े, बच्चे, महिलाओं समेत कई लोग घायल
Fri, 21 Mar 2025 08:52 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 21 Mar 2025 08:52 PM IST
सार
शंभू बॉर्डर के खुलते ही 24 घंटे के भीतर बड़ा हादसा हो गया। शंभू टोल प्लाजा के पास दो ट्रक, दो कारें और एक टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गए। दो कारों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब-हरियाणा की सीमा पर शंभू बॉर्डर एक दिन पहले ही वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया था। शंभू बॉर्डर के खुलते ही 24 घंटे के भीतर बड़ा हादसा हो गया। शंभू टोल प्लाजा के पास दो ट्रक, दो कारें और एक टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गए। दो कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में वाहनों में सवार महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अचानक एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ। ब्रेक लगने के कारण पीछे से आ रहा ट्रक और अन्य वाहन आपस में टकरा गए, जिससे उनमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस अकादमी डीएसपी बलविंदर कौर ढिल्लों की देखरेख में लगभग 250 पुलिसकर्मी शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा के लिए तैनात थे। उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को राजपुरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों के अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय लोगों ने भी मदद की।
विज्ञापन
डीएसपी बलविंदर कौर ढिल्लों ने बताया कि उनके लगभग 250 जवान यहां तैनात हैं। जब उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की जान बचाई। सभी घायलों का इलाज राजपुरा के सिविल अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को अंबाला व पटियाला रेफर किया गया है।