फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   AAP, on charges of exploitation of women, state Congress chief Capt Amarinder Singh, Ropar

आम आदमी पार्टी के नेताओं पर लगे आरोपों की जांच हो: कैप्टन

Sun, 11 Sep 2016 02:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Sun, 11 Sep 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
AAP, on charges of exploitation of women, state Congress chief Capt Amarinder Singh, Ropar
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को यह मालूम नहीं है कि अमृतसर और श्री आनंदपुर साहिब पहले से ही होली सिटी है और इन धार्मिक स्थानों के म्यूनिसिपल क्षेत्र में शराब व मीट आदि की बिक्री नहीं होती। अमरिंदर सिंह हलके विच्च कैप्टन प्रोग्राम के तहत रोपड़ की अनाज मंडी पहुंचे थे। 
विज्ञापन


इस मौके पर उन्हें रोपड़ हलके के लोगों की समस्यायें सुनी ओर कांग्रेस पार्टी की सरकार आने पर हल कराने का भरोसा दिया। पत्रकारों से बात करते हुए कैप्टन ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से पंजाब में महिलाओं के किये शोषण की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिरोजपुर में जिस महिला ने यह मामला उठाया है उसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर चार रुपये प्रति यूनिट बिजली दी जाएगी। उन्होनें पंजाब में बने चौथे फ्रंट आवाज ए पंजाब के बारे में कहा कि तीन विधायकों का फ्रंट नहीं बन सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस का किसी के साथ मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां पार्टी के मौजूदा विधायक सीट जीतने के लिए असमर्थ है, वहां प्रत्याशी को बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके पास 1600 के करीब प्रत्याशियों के आवेदन आ चुके हैं। अक्तूबर तक टिकटों का ऐलान कर दिया जाएगा।

इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में जिस विधान सभा हलके से चुनाव लड़ेगा वह भी उसके मुकाबले उसी हलके से चुनाव लड़ेगे। इस दौरान उन्होंने चुटकी लेते हुए श्री आनंदपुर साहिब से पूर्व विधायक राणा केपी सिंह से कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़ने के लिए आते है तो यह सीट आपको उन्हें देनी पड़ेगी।

इससे पहले प्रोग्राम में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुखविंदर सिंह विस्की के नेतृत्व में रोपड़ हलके के शहरों और गांवों से वर्करों ने शिरकत की। वर्कर कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस पार्टी के हक में जोरदार नारेबाजी करते हुए पंडाल में शामिल हुए। जिला कांग्रेस प्रधान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से हलके में आ कर लोगों की समस्याएं सुनने के लिए धन्यवाद किया।


इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवर्कता राणा कंवरपाल सिंह, पूर्व मंत्री डा. रमेश दत्त शर्मा, पूर्व जिला प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हरभाग सिंह दैसूमाजरा, अमरजीत सिंह भुल्लर, अशवनी शर्मा, जैलदार सतविंदर सिंह चैड़िया, विजय कुमार टिंकू, दर्शन संधू, पोमी सोनी, अशोक कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed