फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   AAP MLA Naresh Yadav, courts, judicial custody, filed the bail plea, Malerkotla, Sangrur

न्यायिक हिरासत में जेल भेजे ‘आप’ विधायक नरेश यादव

Wed, 27 Jul 2016 05:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Wed, 27 Jul 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
 AAP MLA Naresh Yadav, courts, judicial custody, filed the bail plea, Malerkotla, Sangrur
मालेरकोटला में न्यायिक हिरासत में जेल जाते विधायक नरेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
पिछले दो दिन से पुलिस रिमांड पर रहे आम आदमी पार्टी के महरौली दिल्ली के विधायक नरेश यादव को बुधवार सुबह पुलिस ने फिर से यहां की एडिशनल सिविल जज प्रीती सुखेजा की अदालत में पेश किया। पुलिस ने यादव से और पूछताछ के लिए तीन दिन का और रिमांड मांगा।
विज्ञापन


इसका चंडीगढ़ से आए ‘आप’ नेता और वकील हिम्मत सिंह शेरगिल ने ऐतराज जताया और अदालत में दलील दी कि पुलिस के पास विधायक नरेश यादव के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं है। न ही कोई लिखित दस्तावेज और ऑडियो या विडियो क्लिप है जिससे यह साबित होता हो कि नरेश यादव के संबंध मालेरकोटला में कुरान की बेअदबी मामले में गिरफ्तार आरोपी विजय कुमार के साथ हैं, इसलिए और पुलिस रिमांड का सवाल ही नहीं है। 
विज्ञापन


बचाव पक्ष की इस दलील से सहमत होते हुए कोर्ट ने पुलिस की रिमांड बढ़ोतरी की अर्जी खारिज कर दी और विधायक को 1 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एडवोकेट हिम्मत सिंह शेरगिल और उनके वकील पैनल ने विधायक नरेश यादव को जमानत पर रिहा करने की अर्जी दाखिल की जिस पर कोर्ट ने 28 जुलाई को सुनवाई की तारीख तय की है। इस दौरान मौजूद आप के पंजाब कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा है कि पंजाब सरकार के इशारे पर आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए यह सब किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश यादव के चेहरे पर दिखी मुस्कान 
कोर्ट परिसर से बाहर निकलकर जेल जाते समय आरोपी बनाकर पेश किए गए विधायक नरेश यादव के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। पुलिस द्वारा मांगे गए और रिमांड की अर्जी खारिज होने से शायद उन्होंने कुछ राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed