फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   AAP MLA Devman reached Chandigarh from Nabha after traveling 80 km on a cycle in four and half hours

साढ़े चार घंटे में ८० किमी का सफर साइकिल पर तय कर नाभा से चंडीगढ़ विस पहुंचे आप विधायक देवमान 

Thu, 17 Mar 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
AAP MLA Devman reached Chandigarh from Nabha after traveling 80 km on a cycle in four and half hours
पटियाला। रियासती शहर नाभा से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदेव सिंह देव मान (50) चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा के लिए वीरवार को साइकिल पर नाभा से रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने अपने हलके की मिट्टी को नमन किया। करीब साढ़े चार घंटे में साइकिल से 80 किमी रास्ता तय कर वाया भादसों व फिर श्री फतेहगढ़ साहिब व मोहाली होते हुए देवमान चंडीगढ़ पहुंचे। अमर उजाला से खास बातचीत में देवमान ने कहा कि वह विधायक बने हैं। कोई रब नहीं हैं। वह भी एक आम आदमी हैं और मिट्टी से जुड़े हैं। वह अकसर अपने हलके में लोगों से मिलने के लिए साइकिल पर ही जाना पसंद करते हैं। जिस कारण उन्हें ज्यादा देर तक साइकिल चलाने में कोई दिक्कत नहीं होती है। साथ ही वह पहले ही बतौर विधायक केवल एक रुपया तनख्वाह लेने व सिक्योरिटी लेने से इनकार कर चुके हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने फैसला लिया है कि आने वाले पांच वर्षों में जितने भी विधानसभा के सेशन होंगे, उनमें वह साइकिल पर ही अपने हलके नाभा से जाएंगे। मान सुबह करीब छह बजे नाभा से चंडीगढ़ के लिए साइकिल पर रवाना हुए। करीब 80 किलोमीटर का सफर साइकिल पर तय करते तकरीबन साढ़े 10 बजे चंडीगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन

विधायक को साइकिल पर देख लोगों ने लीं सेल्फियां
रास्ते में पैदल जाते लोग व वाहनों पर जा रहे लोगों ने जब देखा कि नाभा के आप विधायक साइकिल पर जा रहे हैं तो वह काफी हैरान हुए और खुश भी हुए। लोगों ने देवमान को रुकवाकर उनके साथ सेल्फियां लीं। विधायक देवमान ने बताया कि फतेगगढ़ साहिब के गांव तरखानमाजरा में जब वह कुछ घड़ी आराम के लिए व पानी पीने के लिए रुके, तो लोगों ने वहां उन्हें हाथों-हाथ लिया। लोगों ने अपने घर से लस्सी लाकर उन्हें पिलाई।
विज्ञापन

कस्बा चुन्नी में 80 साल के बुजुर्ग ने थपथपाई पीठ
बस्सी पठाना के पास कस्बा चुन्नी में जब देवमान साइकिल पर पहुंचे, तो वहां एक मोटरसाइकिल सवार जब उनके साथ सेल्फी ले रहा था। इसी बीच एक 70 साल के बुजुर्ग यह जानकर कि विधायक होने के बावजूद वह बिना सिक्योरिटी, गाड़ी के साइकिल पर चंडीगढ़ शपथग्रहण को जा रहे हैं, तो उन्होंने उनकी पीठ थपथपाई। साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह वर्षों से हलके में साइकिल पर घूमते हैं देवमान
गुरदेव सिंह देवमान बताते हैं कि उन्हें कनाडा की पीआर मिली हुई है, लेकिन लोगों की सेवा का जज्बा और राजनीति में बदलाव लाने की चाह में वह 2016 में पंजाब आ गए थे। 2017 के विधानसभा चुनावों में भी आप के टिकट से नाभा से चुनाव लड़े थे, लेकिन पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जबकि इस बार देवमान ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है, वहीं दूसरी तरफ धर्मसोत की जमानत तक जब्त हो गई है। देवमान ने बताया कि पिछले करीब छह वर्षों से वह अपने हलके के लोगों को साइकिल पर ही जाकर मिलते हैं। जिस कारण उन्हें ज्यादा देर तक साइकिल चलाने में दिक्कत नहीं होती है। वह जिम भी जाते हैं, जिस कारण फिटनेस भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed