फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   AAP, government, doctors, teachers, regular, Arvind Kejriwal, Patiala

आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो डॉक्टर और अध्यापक होंगे रेगुलर: केजरीवाल

Mon, 12 Sep 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 12 Sep 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
 AAP, government, doctors, teachers, regular, Arvind Kejriwal, Patiala
arvind kejriwal - फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी के कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने पटियाला में एक कार्यक्रम में दावा किया कि पंजाब में आप सत्ता में आई तो डाक्टरों व अध्यापकों को कांट्रेक्ट की बजाय रेगुलर रखा जाएगा। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि ठेका प्रणाली का खात्मा कर दिया जाएगा और सभी नियुक्त मेडिकोज और अध्यापकों को रेगुलर कर दिया जाएगा। उनको सम्मानजनक मासिक वेतन दिया जाएगा जिससे वह पंजाब की जनता की सेवा कर सकें।
विज्ञापन


केजरीवाल ने वादा किया कि उनका चुनाव मेनिफेस्टो दूसरी पार्टियों की तरह कोई चुनावी जुमला  नहीं होगा। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक स्थापित करने की पहलकदमी की  थी। इस वर्ष 31 दिसंबर तक ऐसे क्लीनिकों की संख्या 1000 तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला क्लीनिक योजना की प्रशंसा विश्व स्तर पर हुई है। मोहल्ला क्लीनिकों की यह सफल योजना पंजाब में भी लागू की जाएगी। इससे आम लोगों को टेस्ट और दवाओं समेत मुफ्त मेडिकल इलाज मुहैया हो सकें। केजरीवाल ने यह भरोसा भी दिलाया कि हर विभाग में खाली पड़े पद भरे जाएंगे और साथ ही बुनियादी ढांचों का विकास भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed