फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   A young man was stabbed with swords for protesting against molestation of his sister-in-law

Patiala News: भाभी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को किरपानों से काटा

Mon, 14 Jul 2025 10:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
A young man was stabbed with swords for protesting against molestation of his sister-in-law
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। गांव करहाली साहिब में रंजिश के चलते युवक की किरपानों से वार कर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान 32 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से एक युवक मनप्रीत की भाभी से छेड़छाड़ भी कर चुका है जिसका मनप्रीत ने विरोध जताया था। दोनों के पहले झगड़ा भी हुआ था। इसी रंजिश में युवक की हत्या कर दी गई। थाना पसियाना पुलिस ने मामले में करहाली साहिब निवासी बलकार सिंह, गुरबिंदर सिंह, लाडी व गुरध्यान सिंह समेत छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मामले के जांच अधिकारी थाना पसियाना के इंचार्ज अमनपाल सिंह विर्क के मुताबिक आरोपी बलकार सिंह मनप्रीत सिंह की भाभी पर बुरी नजर रखता था। आरोपी ने उसकी भाभी से छेड़छाड़ की थी जिसका उसने विरोध भी किया था। मृतक के भाई गुरबीर सिंह के मुताबिक तकरीबन एक महीने मनप्रीत और बलकार का छेड़छाड़ को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते बलकार सिंह ने रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने साथियों के साथ मिलकर मनप्रीत सिंह को घेर लिया। उस समय मनप्रीत सिंह अपने खेत से घर जा रहा था। आरोपियों ने पहले मनप्रीत सिंह के साथ काफी मारपीट की। इसके बाद किरपानों के साथ उस पर वार किए जिससे मनप्रीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस का कहना कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed