{"_id":"682104178a1b62a349088a48","slug":"a-policeman-crossing-the-road-was-hit-by-a-bmw-car-and-died-patiala-news-c-16-pkl1091-706737-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: सड़क पार कर रहे सिपाही को बीएमडब्ल्यू कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: सड़क पार कर रहे सिपाही को बीएमडब्ल्यू कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय के पीछे तेजरफ्तार बीएमडब्ल्यू कार चालक ने साइकिल सवार पुलिसकर्मी को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार शाम को पुलिस मुख्यालय के सामने सेक्टर 9/10 की ट्रैफिक सिग्नल बंद थे। हादसे के वक्त सिर्फ पीली लाइटें ब्लिंक कर रही थीं। इसकी सूचना मिलते ही सेक्टर 3 थाना प्रभारी नरिंदर पटियाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाइट प्वाइंट पर लगे कैमरे से आरोपी कार चालक की तस्वीर मंगवाई और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दीं। मृतक सिपाही की पहचान सेक्टर-26 पुलिसलाइन के रहने वाले आनंद देव के रूप में हुई है।
हादसा रविवार शाम 7 बजकर 2 मिनट पर हुआ। आनंद साइकिल पर सेक्टर 9 पुलिस मुख्यालय से सेक्टर 10 जाने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच सेक्टर-3 चौक की तरफ से तेजरफ्तार बीएमडब्ल्यू कार आई और सीधा साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर आनंद साइकिल से उछलकर लगभग 20 मीटर दूर जा गिरे। इसी बीच कार चालक मटका चौक की तरफ भाग निकला। साइकिल के एक टायर का पता नहीं चला। पुलिस ने घायल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
बीएमडब्ल्यू में सवार थे दो लोग
पुलिस ने लाइट पॉइंट पर लगे कैमरे चेक किए तो बीएमडब्ल्यू में दो लोग सवार थे। कार का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जुट गई है। मृतक आनंद देव की सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय में कम्युनिकेशन में ड्यूटी थी।
विज्ञापन
150 की स्पीड से दौड़ रहीं गाडियां, ट्रैफिक पुलिस चालान काटने तक सीमित
अमर उजाला ने तेजरफ्तार से हो रहे सड़क हादसों को लेकर अभियान चलाया था। इसमें लिखा था कि शहर में डेढ़ 150 की स्पीड से गाडियां दौड़ रही हैं और रात को चंडीगढ़ की सड़कें फॉमूला वन का ट्रैक बन जाती हैं। चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय के पीछे ओवरस्पीड डिटेक्शन सिस्टम में एक कार की रफ्तार सेक्टर-9/10 जनमार्ग पर 144 किमी की रफ्तार कैमरे में कैद हुई थी। इसके बावजूद भी ट्रैफिक पुलिस कोई सख्त कदम नहीं उठा रही। शहर में लगातार सड़क हादसों में मौतें हो रही हैं और ट्रैफिक पुलिस केवल चालान काटने तक सीमित रह गई है।
होली पर हादसे में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन की हुई थी मौत
होली पर चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर पर चंडीगढ़ के तरफ तेजरफ्तार कार ने नाके पर गाड़ी चेक कर रहे दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मियों और गाड़ी चेक करवाने के लिए रूके युवक की भी मौत हो गई थी।
पोर्शे कार चालक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, टांग हो गई थी अलग
मार्च महीने में सेक्टर-4/9 डिवाइडिंग सड़क पर रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार पोर्श कार एक्टिवा सवार को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया था। हादसे में एक्टिवा सवार नयागांव निवासी अंकित को घसीटते हुए ले गई थी। अंकित की एक टांग अलग हो गई थी।
यातायात के पहरेदार सुरक्षित नहीं
अमर उजाला ने 19 मार्च को खबर प्रकाशित की थी यातायात के पहरेदार सुरक्षित नहीं। इसमें बताया था कि जनवरी 2021 से अब तक 62 सड़क हादसे में 58 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों ने जान गंवा दी।