{"_id":"108-41537","slug":"Patiala-41537-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांदेड़ में पंजाब और महाराष्ट्र पुलिस का साझा आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांदेड़ में पंजाब और महाराष्ट्र पुलिस का साझा आपरेशन
Patiala
Updated Wed, 18 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ साहिब। पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ नांदेड़ जिले में साझे आपरेशन में हथियारों के बड़े रैकेट को बेनकाब किया है। दोनों राज्यों की पुलिस ने यह साझा आपरेशन फतेहगढ़ साहिब जिले में एक आतंकवादी गिरोह की गिरफ्तारी के बाद शुरू किया था। आपरेशन के तहत अब तक 14 व्यक्तियों को हिरासत में लिया जा चुका है और उनके कब्जे से एक एके-47 राइफल और नौ छोटे हथियार बरामद किए हैं।
एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया है कि पकड़े गए आतंकवादियों और उनके सरगना सतनाम सिंह से पूछताछ में गुरविंदर सिंह का नाम सामने आया था। गुरविंदर से पूछताछ के बाद महाराष्ट्र में चल रहे गैर कानूनी हथियारों के एक बड़े रैकेट का पता लगा, जिसमें कई व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं। उन्होंनेबताया कि नांदेड़ जिले में पुलिस थाना वजीराबाद में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरविंदर सिंह को नांदेड़ जिला अदालत में पेश कर 19 सितंबर तक ट्रांजिट रिमांड लिया गया है। उसे फतेहगढ़ साहब में लाया जा रहा है। चार अन्य व्यक्ति भी 19 सितंबर तक पुलिस हिरासत में लिए गए हैं।