फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   राहुल और रूपा सर्वश्रेष्ठ साइकिलिंग चैंपियन घोषित

राहुल और रूपा सर्वश्रेष्ठ साइकिलिंग चैंपियन घोषित

Wed, 18 Sep 2013 05:39 AM IST
Patiala
Patiala Updated Wed, 18 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
राजपुरा। शहीद ऊधम सिंह ग्रुप ऑफ कालेज तंगोरी में साइकिलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने व सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर कॉलेज स्टाफ की तरफ से विद्यार्थियों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। एसयूएस के चेयरमैन सुखविंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि पीटीयू इंटर कॉलेज लुधियाना की ओर से पुरुष व महिला साइकिलिंग चैंपियनशिप पीएयू में मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों क ी 12 टीमों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में एसयूएस सीइटी ने स्वर्ण पदक जीत कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना ने सिल्वर व एसयूएस ईसी दक्षिणी कैंपस ने कांस्य पदक जीतकर ग्रुप का नाम रोशन किया। वहीं महिला वर्ग में जीएनडीई कालेज लुधियाना ने स्वर्ण, एसयूएस सीईटी ने सिल्वर व एसयूएस ईसी दक्षिण कैंपस ने कांस्य पदक प्राप्त किया। चैंपियनशिप में एसयूएस कॉलेज पुरुष वर्ग के राहुल पवार व महिला वर्ग की मिस रूपा कुमारी को सबसे बढ़िया साइकिल चालक के रूप में सर्वश्रेष्ठ चैंपियन घोषित किया गया। इस अवसर पर भाग सिंह चेयरमैन जिला परिषद लुधियाना ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया और रविंद्र सिंह भदल ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed