फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   सहायक प्रोफेसर के खिलाफ होगी कार्रवाई

सहायक प्रोफेसर के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
Patiala
Patiala Updated Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पटियाला। सरकारी मेडिकल कॉलेज के एक सहायक प्रोफेसर की ओर से क्लास में एक स्टूडेंट को जाति सूचक शब्द बोलने के मामले में शुक्रवार को नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल कास्ट ने पुलिस को पर्चा दर्ज करने की हिदायतें जारी कर दीं। आयोग के वाइस चेयरमैन डॉ. राजकुमार वेरका शुक्रवार को पटियाला पहुंचे और उन्होंने खुद स्टूडेंट्स से बात की।
विज्ञापन

नौ अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में नेत्र रोग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. हरसिमरन सिंह ने स्टूडेंट अमोलप्रीत सिंह को जाति सूचक शब्द बोले थे। बाद में इस मामले में स्टूडेंट के अभिभावकों समेत बड़ी गिनती में मेडिकल स्टूडेंट्स ने नेशनल कमीशन फार शेड्यूल कास्ट के पास शिकायत कर दी थी। जिस पर आयोग ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. केडी सिंह को पत्र लिखकर इस मामले की जांच को कमेटी गठित करने को कहा था। सुबह करीब 10 बजे आयोग के वाइस चेयरमैन डॉ. वेरका सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ प्रिंसिपल डॉ. केडी सिंह और एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल मौजूद थे। आयोग के मीडिया एडवाइजर विकास दत्त ने बताया कि डॉ. वेरका ने विभिन्न मेडिकल स्टूडेंट्स के उक्त मामले को लेकर बयान दर्ज किए। उन्होंने पीड़ित स्टूडेंट से बात की। इस मौके पर मामले की जांच को गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट डॉ. वेरका को सौंपी। जिसमें डॉ. हरसिमरन सिंह को आरोपी ठहराया गया था। डॉ. वेरका ने इस जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी को खुद भी मामले की जांच के बाद जल्द से जल्द सहायक प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed